Punjab News: ऊर्जा मंत्री ने ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मचारी के परिवार को 5 लाख रुपए की सहायता राशि का चैक सौंपा

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के ऊर्जा मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले पी.एस.पी.सी.एल. के कम्पलैंट हैंडलिंग बाइक (सी.एच.बी.) कर्मचारी विकास वर्मा के परिवार को 5 लाख रुपए सहायता राशि के तौर पर दिए।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी?

ऊर्जा मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने मृतक विकास वर्मा की पत्नी रेणू वर्मा और पारिवारिक सदस्यों को सहायता राशि का चैक सौंपने के बाद में कहा कि ठेका आधारित कर्मचारी केंद्रीय ज़ोन लुधियाना में कार्यशील था और उसने साल 2018 में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से अपनी जान गंवा ली थी।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

उन्होंने कहा कि पी.एस.पी.सी.एल. के मृतक कर्मचारी के परिवार के साथ हमदर्दी भरा व्यवहार अपनाते हुए यह सहायता राशि दी गई है। कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के कर्मचारियों और उनके पारिवारिक सदस्यों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है।

VIDEO- कांग्रेस के वोट खरीदने के लिए बांटे पैसे, पूर्व मंत्री महिला को पैसे देते कैमरे में कैद, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *