Tips to Stay Healthy in Summer: गर्मियों में कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल, ये टिप्स आएंगे काम

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Tips to Stay Healthy in Summer: मई का महीना और अभी से कड़क धूप ने सभी का हाल बेहाल कर दिया है। लगातार पारा ऊपर चढ़ रहा है। मौसम बदलता है, तो अपने साथ कई बीमारियां भी लाता है। गर्मी में भी त्वचा, आंखों, पेट संबंधित परेशानियां काफी बढ़ जाती हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

दिन में चिलचिलाती धूप में घूमने-फिरने से हीट स्ट्रोक यानी लू लगने, डिहाइड्रेशन, सिरदर्द, स्किन टैन जैसी समस्याएं होती हैं। ऑफिस, स्कूल या फिर किसी जरूरी काम से हर किसी को घर से बाहर भी जाना है। ऐसे में जरा सी भी लापरवाही बरती, तो बीमार पड़ सकते हैं। चाहते हैं गर्मी में भी फिट और हेल्दी बने रहना, तो यहां बताए गए आसान तरीकों और टिप्स को जरूर फॉलो करें।

पिएं खूब पानी

गर्मी में शरीर से अधिक पसीना निकलता है। ऐसे में पानी की कमी होने से आप डिहाइड्रेशन के शिकार हो सकते हैं। डिहाइड्रेशन होने से आपको चक्कर, थकान, सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। जरूरी है कि आप दिन भर पानी पिएं। तरल पदार्थों का सेवन बराबर करते रहें। इसमें नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ, लस्सी, जूस का सेवन करें। ये सभी लिक्विड शरीर में पानी की कमी नहीं होने देंगे और आपको मिलेगी भरपूर एनर्जी।

अधिक तेल-मसालेदार भोजन ना करें

गर्मी में सबसे जरूरी है हेल्दी, न्यूट्रिशन और सादा घर का बना भोजन करना। अधिक तेल-मसाला वाली चीजों के सेवन से हाजमा खराब हो सकता है। इस मौसम में मिलने वाली हरी सब्जियों, फलों का सेवन जरूर करें। खरबूजा, तरबूज, ककड़ी, खीरा, आम आदि का सेवन जरूर करें। भोजन में हल्का तेल, मसाला डालें। लू, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए आम पन्ना, सत्तू, बेल का शरबत, छाछ, लस्सी जरूर पिएं।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

प्रतिदिन करें एक्सरसाइज

कुछ लोग गर्मी से बचने के लिए एक्सरसाइज करना छोड़ देते हैं। ऐसा ना करें। सुबह के समय जब ठंडी हवाएं बहती हैं, तो पार्क, गार्डन या फिर छत पर जाकर योग, मेडिटेशन जरूर करें। हल्के एक्सरसाइज करें ताकि शरीर में एनर्जी लेवल बनी रहे। कई बार गर्मी में सुस्ती सी महसूस होती है। एक्सरसाइज करेंगे, तो आलस, थकान, लो एनर्जी लेवल दूर होगी। तेज धूप में वॉकिंग, जॉगिंग, साइकलिंग करने से बचें।

बाहर से आते ही ना पिएं ठंडा पानी

कुछ लोग बाहर से आते ही फ्रिज में रखा बॉटल का पानी पी जाते हैं। इससे आपको सर्द-गर्म लग सकता है। गला खराब, सर्दी-जुकाम होने की सबसे बड़ी वजह है धूप से आकर ठंडा पानी का सेवन करना। पहले एक गिलास सादा पानी पिएं, बाद में एनर्जी ड्रिंक, जूस, छाछ, नारियल पानी पी सकते हैं।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *