Imran Khan Arrested: पूर्व प्रधानमंत्री दोषी करार, सड़कों पर उतरे लोग, जबरदस्त हिंसा, 8 की मौत-आर्मी के हवाले पंजाब प्रांत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पाकिस्तान। Imran Khan Arrested: तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की मंगलवार को हुई गिरफ़्तारी के बाद पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। गिरफ्तारी को लेकर पूरे पाकिस्तान में बवाल मचा हुआ है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) समर्थक सड़क पर उतर गए हैं। पूरे देश में हिंसा की घटनाएं भड़क रही हैं।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

वहीं बुधवार को इमरान खान इस्लामाबाद में सुनवाई के लिए अदालत में पेश हुए। सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ा झटका लगा है। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के बाहर से गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद बुधवार को इमरान खान तोशाखाना केस में दोषी करार दिए गए हैं।

इस्लामाबाद में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। फॉरेन एम्बेसी के स्टाफ को बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। पाकिस्तान के सबसे अधिक आबादी वाले प्रांत पंजाब में करीब 1,000 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया को दिए एक बयान में, पुलिस ने बताया कि मंगलवार को खान की गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा में 130 अधिकारी घायल हो गए। इसके साथ ही आठ लोगों की मौत की खबर है और पूरे पाकिस्तान में इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है।

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद जल उठा पाकिस्तान
ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

यहां हम आपको बता दे कि तोशखाना विवाद तब सामने आया, जब अगस्त 2022 में, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने इमरान के खिलाफ मामला दायर किया था, जिसमें दावा किया गया कि उन्होंने तोशखाना को दिए गए उपहारों के बारे में जानकारी का खुलासा नहीं किया और कुछ उपहारों की “अवैध” बिक्री से उन्होंने आय की।

जालंधर में सुबह 8 बजे शुरु हो गई वोटिंग, कब आएगा नतीजा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *