Imran Khan: पाकिस्तान में इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद हिंसा जारी, सिंध छोड़ पूरे देश में आर्मी तैनात

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पाकिस्तान। Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है सिंध प्रांत को छोड़कर पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आर्मी तैनात कर दी गई है। इसी बीच अब खबर सामने आ रही है कि हिंसा भड़काने के आरोप में PTI लीडर फवाद चौधरी को देर रात और शाह महमूद कुरैशी को गुरुवार सुबह अरेस्ट कर लिया गया।

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद जल उठा पाकिस्तान
ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

पुलिस ने अब तक इमरान की पार्टी के करीब 1900 नेता-कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। इस बीच, 9 मई को इमरान की गिरफ्तारी के बाद जारी हिंसा में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 290 लोग जख्मी हो गए हैं। बुधवार को इमरान खान को 8 दिन के लिए नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (NAB) की रिमांड पर भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

हिंसा पर फौज ने पहला ऑफिशियल रिएक्शन दिया। कहा, ‘9 मई का दिन पाकिस्तान के इतिहास में काले अध्याय के तौर पर देखा जाएगा।’ कराची में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने कहा- 9 मई पाकिस्तान के इतिहास का एक और काला दिन है। किसी भी राजनेता की गिरफ्तारी देश के लिए बड़ा नुकसान है। PTI को देशभर में चल रहे हिंसक प्रदर्शन खत्म करते हुए कानून का पालन करना चाहिए।

VIDEO- जालंधर उपचुनाव में कौन जीत रहा है? डेली संवाद पर देखें सटीक विश्लेषण और Exit Poll

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *