Jalandhar By Poll Result: AAP के रिंकू को 51000 की लीड, घर में जश्न का माहौल, CM भगवंत मान दिल्ली रवाना

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll Result: जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी लगातार लीड पर है। आम आदमी पार्टी के सुशील रिंकू 51 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस की करमजीत कौर चौधरी बनी हुई हैं।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

जालंधर लोकसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। काउंटिंग के दौरान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू की लीड लगातार बढ़ रही है। इस वक्त वह कांग्रेस से करीब 51000 वोटों से आगे हो चुके हैं। इसे देखते हुए AAP वर्करों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

पिछली 4 बार से कांग्रेस इस सीट पर जीतती रही है। कांग्रेस के इस गढ़ पर AAP शुरू से ही आगे चल रही है। आप उम्मीदवार रिंकू के घर पर भी वर्करों का जमावड़ा शुरू हो गया है। रिंकू के घर के बाहर जश्न मनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

जालंधर में AAP के चुनाव प्रभारी वित्तमंत्री हरपाल चीमा चंडीगढ़ से जालंधर के लिए रवाना हो गए हैं। इस मौके उन्होंने कहा कि अभी यह ट्रेंड है। आम आदमी पार्टी को वोट देने वालों का वह धन्यवाद करते हैं। बाकी बातें वह नतीजा घोषित होने के बाद करेंगे।

इसी बीच पंजाब CM भगवंत मान दिल्ली पहुंच गए हैं। जहां वह थोड़ी देर में AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात करेंगे। शाम को वह पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा की बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सगाई में हिस्सा लेंगे।

अब तक किस उम्मीदवार को कितनी वोटें…

पार्टी कैंडिडेट वोट
आम आदमी पार्टी सुशील रिंकू 267790
कांग्रेस कर्मजीत कौर चौधरी 216547
भाजपा इंदर इकबाल अटवाल 128150
अकाली दल-बसपा डॉ. सुखविंदर सुक्खी 132356

इनके अलावा शिअद अमृतसर के गुरजंट सिंह को 16092, NOTA को 5625 और छठे नंबर पर उम्मीदवार नीटू शटरांवाला को 3739 वोटें मिल चुकी हैं। अभी तक 735955 वोटों की गिनती हो चुकी है।

VIDEO- जालंधर में AAP का पलड़ा भारी, भाजपा और कांग्रेस रह गई पीछे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *