New Zealand Hostel Fire: हॉस्टल में लगी भीषण आग, 10 की मौत, कई लोग लापता

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, न्यूजीलैंड। New Zealand Hostel Fire: न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन में मंगलवार दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर चार मंजिला हॉस्टल में आग लग गई। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग लापता हैं। हॉस्टल का नाम लोफर्स लॉज हॉस्टल है, जिसमें 92 कमरे थे। आग पर काबू पाने के लिए 90 दमकल कर्मियों और 20 दमकल वाहनों ने काम किया।

ये भी पढ़ें: गौरव लूथरा की क्यों हुई पिटाई? RTA दफ्तर में ‘दलाली’ के खेल में झगड़ा

उन्होंने 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिनमें से 5 लोगों को हॉस्टल की छत से बचा लिया गया। एक शख्स ने जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से छलांग भी लगा दी, जो बुरी तरह जख्मी हो गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन स्थानीय मीडिया का कहना है कि आशंका जताई जा रही है कि किसी ने जानबूझकर आग लगाई है।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

न्यूजीलैंड हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की कि इमारत में कोई स्प्रिंकलर सिस्टम मौजूद नहीं था। न्यूजीलैंड हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक आग लगभग रात भर लगी रही, जिसमें 10 लोगों की मौत होने की खबर है। रेस्क्यू टीम ने मलबे में से लोगों को तलाशना शुरू कर दिया है। न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में रात करीब 12:30 बजे चार मंजिला लोफर्स लॉज हॉस्टल में आग लग गई थी।

VIDEO- सुशील रिंकू ने तोड़ी कांग्रेस की बादशाहत

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *