Anupam Kher: अनुपम खेर शूटिंग के दौरान हुए हादसे का शिकार, पोस्ट शेयर कर बताई अपनी हालत

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मुंबई। Anupam Kher: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) फिल्म की शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गए हैं। उन्होंने फिल्मों में तरह-तरह के किरदार निभाकर अपनी खास पहचान बनाई है। इसके साथ ही अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म ‘विजय 69’ (Vijay 69) के सेट पर घायल हो गए। अनुपम ने सोमवार सुबह इंस्टाग्राम पर स्लिंग पहने हुए तस्वीर शेयर कर यह जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें: डीसी की बड़ी कार्रवाई, KP Tour & Travels का दफ्तर किया बंद

उन्हें हाथ में चोट आई है और स्लिंग भी लगाई गई है। अनुपम खेर (Anupam Kher)ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में हादसे के बाद अपनी तस्वीर शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने अपना हाल बयां किया है और बताया है कि वो किस कदर दर्द में हैं। अनुपम (Anupam Kher) कहते हैं कि बीच- बीच में उनके मुंह से चीख निकल जाती है। उन्होंने बताया कि मां दुलारी एक्टर का ये हाल देखकर परेशान हो गईं और उन्होंने बेटे को नजर लग जाने का शक जाहिर किया।

ये भी पढ़ें: 2000 रुपये के नोट होंगे बंद, 30 सितंबर तक बैंकों में बदल सकेंगे

अनुपम खेर (Anupam Kher) ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- आप स्पोर्ट्स फिल्म करो और आप घायल न हो!! ऐसा कैसे हो सकता है? कल #Vijay69 की शूटिंग के दौरान कंधे में अच्छी खासी चोट लगी। दर्द तो है पर जब कंधे पर स्लिंग लगाने वाले भैया ने बताया की उन्होंने ने ही शाहरुख खान और ऋतिक रोशन के कंधों को इस स्लिंग से सजाया था तो पता नहीं क्यों दर्द का एहसास थोड़ा कम हो गया।

VIDEO- क्या सच में 2000 का नोट बंद हो रहा है?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *