Accident News: पंजाब से श्री वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरी, 10 लोगों की मौत, कई जख्मी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Accident News: माता वैष्णो देवी जा रही बस के साथ बड़ा हादसा हो गया है। पंजाब के जिला अमृतसर से वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं की बस बड़े हादसे का शिकार हो गई। दरअसल बस जम्मू के झझर कोटली के पास जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिसलकर खाई में गिर गई।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

बताया जा रहा है कि बस में करीब 75 यात्री सवार थे, जिसमें 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 40 से ज्यादा लोगों की घायल होने की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि ड्राईवर द्वारा बस का संतुलन खोने से बस खाई में गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे तक उड़ गए।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

यह भी बताया जा रहा है कि जिन लोगों की मौत हुई है वह एक ही परिवार से थे घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के अगले दो पहिए पुल के ऊपर ही रह गए। जबकि बस पलट कर खाई में गिरी। घटना में मारे गए 10 लोगों के शवों को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।

PM मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन

https://youtu.be/i5hhhQj5K8E

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *