Swara Bhasker Pregnancy: स्वरा भास्कर बनने वाला है मां, सोशल मीडिया पर पति के साथ शेयर की बेबी बंप वाली फोटो

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मुंबई। Swara Bhasker Pregnancy: बॉलीवुड हीरोइन स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) को लेकर खुशखबरी सामने आ रही है। खबर है कि स्वरा भास्कर ने फाइनली अनाउंस कर दिया है कि वे मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। यहां हम आपको बता दे कि स्वरा भास्कर ने इसी साल फरवरी में राजनेता फहाद अहमद से शादी कर ली थी।

Swara Bhasker Pregnancy
ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

करीब तीन महीने के बाद स्वरा भास्कर ने गुड न्यूज दे दी है। हर कोई इस गुड न्यूज का वेट कर रहा था। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। वहीं स्वरा के गुड न्यूज शेयर करते ही फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। उन्होंने सपा नेता फहाद अहमद से 16 फरवरी को शादी की थी। उन्होंने कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद मार्च में फहाद के साथ धूमधाम से शादी की।

ये भी पढ़ें: सूफी सिंगर ज्योति नूरां के साथियों की जालंधर में गुंडागर्दी

अब शादी के कुछ महीनों बाद एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर की है। फोटो में स्वरा अपने पति फहद के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने पिंक कलर का आउटफिट पहना हुआ है जिसमें उनका बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है। तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, “कभी-कभी आपकी सभी प्रेयर्स का आंसर एक साथ मिलता है! जैसे ही हम एक पूरी नई दुनिया में कदम रखते हैं।”

कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा को AAP ने दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम, देखें वजह

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *