Punjab News: AAP के MLA पर NRI युवती ने लगाए गंभीर आरोप, SSP समेत मंत्रियों से शिकायत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: लुधियाना (Ludhiana News) के जगराओं से आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायिका सरबजीत कौर माणूके को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सरबजीत कौर माणूके पर एक एनआरआई (NRI) महिला की कोठी पर कब्जा करने पर आरोप लगा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक एनआरआई महिला ने विधायक पर कोठी पर कब्जा करने के आरोप लगाए हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

एन.आर.आई महिला का नाम अमरजीत कौर बताया जा रहा है। कनाडा की महिला अमरजीत कौर ने MLA माणूके के खिलाफ एसएसपी (SSP), मंत्री कुलदीप धालीवाल और विधानसभा स्पीकर कुलतार संधवा को शिकायत भेजी है। अमरजीत ने कहा- वह कई सालों से पंजाब नहीं आई है। इस बात का फायदा उठाकर MLA माणूके उनके हीरा बाग स्थित गली नंबर 7 में घर पर अवैध रूप से कब्जा कर रही है।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

इसके साथ ही उसके यह भी बताया कि विधायक ने उसके घर में रखा सामान भी खुर्दबुर्द कर दिया गया है। महिला ने माणूके के खिलाफ पंजाब सरकार तथा SSP आफिस में शिकायत की है। वहीं महिला ने विधायिका माणूके पर राजनीतिक दबाव बनाने के भी आरोप लगाए हैं। इस मामले को लेकर विधायक सर्बजीत कौर माणूके का बयान भी सामने आया है

उनका कहना है कि उन्होंने यह कोठी किराए पर ली है। कोठी को लेकर फिलहाल विवाद चल रहा है। अब NRI अमरजीत कौर ने इस पर मालिकाना हक जताया है। तब सामने आया कि जो 2 व्यक्ति इस कोठी पर मालिकाना हक जता रहे थे, उन्होंने भी SSP जगराओं को शिकायत देकर जांच की मांग की है।

VIDEO- पंजाब के CM भगवंत मान का नवजोत सिद्धू को करारा जवाब

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *