Honeytrap Gang Exposed: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई, रेप भी किया, FIR दर्ज

Daily Samvad
5 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बरेली। Honeytrap Gang Exposed: उत्तर प्रदेश के बरेली से बड़ी खबर है। बरेली में हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश हुआ है। आरोप है कि किराए के मकान में रह रही एक 38 साल की महिला हनीट्रैप गैंग चलाती है। इस महिला पर एक युवती ने आरोप लगाया कि वह अपने कमरे में थी, उस समय बच्चे घर पर नहीं थे, तभी 38 साल की महिला अपने करीबी युवक को लेकर आई। दोनों ने तमंचा दिखाया और जान से मारने की धमकी दी। जबरन मुझे न्यूड किया। युवक ने मेरे साथ रेप किया।

महिला ने कहा- हनीट्रैप गैंग चलाने वाली महिला ने रेप की क्लिपिंग बना ली। इसके बाद वीडियो क्लिपिंग दिखाकर मुझे अपने गैंग में शामिल करने का दबाव बना रही है। शामिल न होने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दी जा रही है। इससे पहले जो मामले सामने आए हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

उनमें एक पीड़िता की आपबीती आगे बताते हैं, पीड़िता को हनीट्रैप गैंग में शामिल होने के लिए मोटा ऑफर दिया। गैंग में शामिल कराने वाली महिला ने कहा कि जॉब में क्या रखा है। वह हर सप्ताह 2.5 लाख कमाती है। हनीट्रैप गैंग की FIR कराने वाली NGO से जुड़ी 28 साल की युवती ने बताया, “मैं गैंग चलाने वाली महिला को चार साल से जानती हूं।

हनीट्रैप गैंग की युवती सिगरेट का कश लगाते हुए।

युवती ने आरोप लगाया कि महिला के गैंग में कई लोग शामिल हैं, इनमें कई लड़कियों को भी इसने शामिल किया है। अभी तक 9 लोग सामने आ चुके हैं, जबकि कुछ लोग अपनी इज्जत की खातिर सामने नहीं आ रहे हैं। सिपाही, हेड कॉन्स्टेबल, SO, व्यापारी नेता, रोडवेज कर्मी, रिटायर्ड अफसर समेत करीब 30 से 35 लोगों से ये गैंग 2 से ढाई करोड़ रुपए वसूल चुका है।

38 साल की महिला ने मुझे ऑफर देते हुए कहा कि तुम हमारे गैंग में शामिल हो जाओ, किसी को कुछ नहीं पता चलेगा। नौकरी में क्या रखा है। आरोपी महिला ने यह भी ऑफर देते हुए कहा कि जो मांगोगी हर महीने वह मिलेगा। क्योंकि तुम कम एज की हो और NGO से जुड़ी हो।

‘सेक्स नहीं करना सिर्फ न्यूड होना है’

शहर में आने जाने में कोई शक नहीं करेगा। पीड़ित युवती को आगे महिला ने कहा कि मैं हर सप्ताह ढाई लाख रुपए कमाती हूं। मैं ढाई लाख रुपए का सोने का सेट भी पहनती हूं। मेरी इनकम का कोई नहीं पता कि किस महीने कितना पैसा आ जाए। हनीट्रैप गैंग की महिला ने युवती से कहा कि तुम्हें जो मंजूर हो वही करना। जबरदस्ती वाली कोई बात नहीं है। हमारे घर पर ग्राहक आते हैं। उसके लिए पहले से सिर्फ समय फिक्स किया जाता है। यदि तुम किसी व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहती हो तो मत बनाइए।

यदि सेक्स का मन हो तो करिए, नहीं तो सिर्फ न्यूड होना है। जैसे ही तुम हमारे प्रेम जाल में फंसे व्यक्ति या युवक के सामने न्यूड होगी तो दूसरी तरफ से उस व्यक्ति या युवक की वीडियो बना ली जाएगी। इसके बाद हमारा खेल शुरू होगा और जो मांगेंगे वह इज्जत बचाने के लिए वही रकम देगा। यही हमारे गैंग का उद्देश्य है।

हनी ट्रैप गैंग की 38 साल की महिला का डांस करते हुए यह फोटो है। कई वीडियो भेजकर महिला लोगों को अपने जाल में फंसाती है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Wonderland में मत भेजना अपने बच्चे, जाने वजह

पीड़ित युवती ने बताया कि आरोपी महिला और अन्य लोगों ने कहा कि तुम्हें सिर्फ वॉट्सऐप कॉल करनी है। नॉर्मल कॉल रिकॉर्ड कर ली जाती है। इसलिए सिर्फ इंटरनेट कॉल ही करनी है। इसका रिकॉर्ड नहीं निकलता। न ही यह मामला पकड़ में आता। यदि हमारे घर या बताए हुए जगह पर नहीं आना चाहती तो एक कमरे में भी न्यूड हो सकती हो, जिससे हनीट्रैप में लोगों को फंसा सकें।

VIDEO – स्मार्ट सिटी घोटाला: 10 करोड़ की रोड 10 महीने में ध्वस्त



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *