Adipurush review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई आदिपुरुष, थिएटर्स में उड़े नोट और बजीं तालियां

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Adipurush review: प्रभास (Prabhas) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है फिल्म को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं और लोगों द्वारा इसको देखने के लिए पहले ही टिकट बुक करवा ली थी। यहां हम आपको बता दे कि यह फिल्म ने रिलीज़ होने से पहले ही कमाई कर ली थी।

जिससे की इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि इस फिल्म को देखने के लिए फैंस कितने एक्ससिटेड थे। इसके फर्स्ट डे फर्स्ट शो को देखने के लिए थिएटरों के बाहर काफी भीड़ लगी हुई है वहीं अब इस फिल्म के रिव्यु आने शुरू हो गए है। ‘आदिपुरुष’ का डायरेक्शन ओम राउत ने किया है। फिल्म में प्रभास ने राघव का रोल निभाया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

जबकि जानकी के किरदार में कृति सेनन नजर आ रही हैं। वहीं सैफ अली खान ने लंकेश और सनी सिंह ने लक्ष्मण का रोल प्ले किया है। वहीं हनुमान का रोल देवदत्त नाग ने निभाया है। रामायण पर बेस्ड ‘आदिपुरुष’ आज लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। सुबह से ही प्रभास के फैंस सिनेमाघरों के बाहर नजर आ रहे हैं और फिल्म का जश्न भी मनाया जा रहा है। वहीं प्रभास भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।

कई लोगों ने फिल्म की तारीफ की है तो कुछ ने डायलॉग्स से लेकर वीएफएक्स तक को काफी कमजोर बताया है। एक यूजर ने लिखा, ‘आदिपुरुष शानदार फिल्म है, एक ग्रेट बीजीएम के साथ फुल एंड फुल रोंगटे खड़े करने वाले सीन्स…प्रभास की एक्टिंग शानदार..अन्य कास्टिंग भी अच्छी की गई है…गाने बिग प्लस हैं…वीएफएक्स अच्छा नहीं है…कुल मिलाकर एक ब्लॉकबस्टर फिल्म।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ये फिल्म इंडियन सिनेमा का गर्व है। प्रभास अन्ना की एक्टिंग जबरदस्त है। फिल्म के विजुअल्स बहुत ही शानदार हैं और थ्रीडी के शॉट्स तो नेक्स्ट लेवल हैं।’ कई और यूजर ने ट्वीटर पर फिल्म की जमकर तारीफ की है और इसे बेहद अच्छी फिल्म बताते हुए ब्लॉकबस्टर कहा है। साथ ही प्रभास और कृति की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हो रही है।

VIDEO- भगवंत मान सरकार के खिलाफ रची जा रही है बड़ी साजिश

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *