Bigg boss ott 2 contestants: आज से शुरू होने जा रहा है ‘बिग बॉस ओटीटी 2’, ये हैं कन्फर्म कंटेस्टेंट्स, जाने किसका क्या है राज

Daily Samvad
7 Min Read
Big Boss
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मुंबई। Bigg boss ott 2 contestants: सलमान खान (Salman Khan) बिग बॉस (Bigg boss) OTT 2 लेकर आ रहा है जोकि आज से जिओ सिनेमा पर आएगा। इस शो को हमेशा की तरह ही सलमान खान होस्ट करेंगे। आज शाम 9 बजे से यह शो जिओ सिनेमा पर ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। पिछले लंबे समय से अटकले लगाई जा रही थी इस शो में कौन कौन नजर आएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

Bigg Boss OTT 2 में कुल 12 कंटेस्टेंट्स होंगे, जिनमें टीवी की दुनिया के नामी चेहरे भी हैं। चलिए हम आपको बताते है कि कौन कौन शामिल होने वाला है इस शो में। कयास लगाए जा रहे है कि यह शो हमेशा की तरह ही धमाकेदार होने वाला है जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि यह शो हमेशा की तरह ही दर्शकों को काफी पसंद आएगा।

1. आलिया सिद्दीकी

बिग बॉस ओटीटी 2′ में इस बार जिस एक कंटेस्टेंट पर सबकी नजरें रहने वाली हैं, वह हैं एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया। आलिया और नवाजुद्दीन का पिछले समय से कोर्ट केस चल रहा है। आलिया ने नवाजुद्दीन पर रेप केस से लेकर घर से बच्चों और उन्हें बाहर निकालने के आरोप लगाए थे। माना जा रहा है।

2. पलक पुरसवानी

बिग बॉस ओटीटी’ के दूसरे सीजन के लिए पलक पुरसवानी का नाम कन्फर्म बताया जा रहा है। पलक पुरसवानी टीवी शोज कर चुकी हैं और वह रिएलिटी शो ‘नच बलिए 9’ में भी नजर आईं है। पलक एक्टर अविनाश सचदेव को डेट करती थीं, जोकि रुबीना दिलैक के एक्स-बॉयफ्रेंड हैं। पलक पुरसवानी एक एक्टर और एक मॉडल भी है।

3. अविनाश सचदेव

एक्टर अविनाश सचदेव का नाम भी बिग बॉस ओटीटी’ के दूसरे सीजन के लोए कन्फर्म बताया जा रहा हैबिग बॉस ओटीटी’ के दूसरे सीजन एक्टर अविनाश सचदेव को ‘छोटी बहू’ और ‘इस प्यार को क्या नाम दूं? एक बार फिर’ जैसे टीवी शोज से पॉपुलैरिटी मिली। ‘छोटी बहू’ में काम करने के दौरान उन्हें को-स्टार और एक्ट्रेस रुबीना दिलैक से प्यार हो गया। दोनों ने एक-दूसरे को कुछ साल तक डेट किया और फिर ब्रेकअप हो गया।

4. मनीषा रानी

अभिनेत्रो मनीषा रानी का नाम भी बिस बॉस के लोए कन्फर्म बताया जा रहा है। मनीषा रानी बिहार की रहने वाली हैं, और पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। मनीषा रानी, कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में भी नजर आ चुकी हैं। मनीषा रानी तब चर्चा में आई थीं, जब वह टिकटॉक पर लिप सिंक करके वीडियो बनाती थीं।

5. अभिषेक मल्हान

अभिषेक मल्हान एक यूट्यूबर है और वह लोगों के बीच फुकरा इंसान के नाम से जाने जाते है इसका नाम भी बिग बॉस ओटीटी’ के दूसरे सीजन के लिए कन्फर्म बताया जा रहा है। उन्हें इंडिया का ‘मिस्टर बीस्ट’ कहा जाता है। अभिषेक मल्हान दिल्ली के पीतमपुरा-रोहिणी इलाके के रहने वाले हैं। अभिषेक अपने वीडियोज के लिए जाने जाते हैं।

6. पुनीत कुमार

बिग बॉस ओटीटी 2′ में अभिषेक मल्हान के अलावा एक और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर नजर आएंगा, और वह हैं पुनीत सुपरस्टार। वैसे तो इनका नाम पुनीत कुमार है, लेकिन फैन्स उन्हें ‘पुनीत सुपरस्टार’ या ‘लॉर्ड पुनीत’ के नाम से जानते हैं।

7. आकांशा पुरी

आकांशा पुरी का नाम भी बिग बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा बनने जा रहे है। इससे पहले भी आकांशा पुरी को कई बार बिस बॉस की तरफ से ऑफर मिल चुके है। वह हमेशा उस ऑफर को ठुकरा देते थे। लेकिन इस बार वह बिग बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा बनने जा रही है। वह पहले पारस छाबड़ा को डेट करती थीं। अब उनका नाम मीका सिंह के साथ जोड़ा जाता है। आकांक्षा ने ‘स्वयंवर: मीका दी वोटी’ में सिंगर मीका सिंह को अपना पार्टनर चुना था।

8. जिया शंकर

जिया शंकर एक टीवी एक्ट्रेस हैं। उन्हें ‘मेरी हानिकारक बीवी’ में डॉ. इरावती के किरदार से चर्चा मिली थी। जिया शंकर हाल ही रितेश देशमुख की मराठी फिल्म ‘वेड’ में नजर आई थीं। जिया शंकर ने करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्मों से की थी। वह वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं।

9. फलक नाज

एक्ट्रेस फलक नाज भी ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का हिस्सा हैं। कई टीवी शोज से फलक नाज अपनी पहचान बना चुकी हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से वह भाई शीजान खान को लेकर चर्चा में थीं। शीजान खान को-स्टार तुनिषा शर्मा के सुसाइड केस में एक महीने जेल में रहे थे। हो सकता है कि जब फलक बिग बॉस में आएं, तो कुछ खुलासे करें।

10. साइरस ब्रोचा

साइरस ब्रोचा एक इंडियन टीवी एक्टर और थिएटर आर्टिस्ट है साइरस ने mtv पर शो बकरा से काफी लोकप्रियता हासिल की थी वह स्कूल के नाटकों में एक्टिंग करते थे औरत इसके साथ ही स्कूल की पत्रिका के लिए भी लिखते थे।

11. जेद हदीद

जेद हदीद का नाम भी ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के लिए कन्फर्म बताया जा रहा है। जेद हदीद लेबनान के मॉडल हैं। वह पहले बेरुत में रहते थे, लेकिन अब लंदन में रहते हैं। जेद के ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में आने से कितना रोमांच आएगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

12. बेबिका धुर्वे

बेबिका धुर्वे एक टीवी एक्ट्रेस हैं, और फिलहाल टीवी शो ‘भाग्य लक्ष्मी’ में नजर आ रही हैं। वह एक डेंटिस्ट भी हैं, और मुंबई की रहने वाली हैं। बेबिका धुर्वे ने 2020 में मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में भी हिस्सा लिया था। बेबिका धुर्वे खुद को सलमान खान की बड़ी फैन बताती हैं।

VIDEO – नूरां सिस्टर्स की कौव्वाली पर झूम उठा पंडाल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *