Tata Motors DVR share price: रेकॉर्ड हाई पर पहुंच गया टाटा ग्रुप का ये शेयर, बाजार खुलते ही 18% उछला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Tata Motors DVR share price: टाटा ग्रुप (Tata Group) की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने डिफरेंशियल वोटिंग राइट्स यानी डीवीआर (DVR) को कैंसल करने का फैसला किया है। कंपनी ने मंगलवार को अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करते हुए यह बात कही। इससे आज बाजार खुलते ही टाटा मोटर्स डीवीएआर का शेयर बीएसई पर 18 परसेंट की छलांग लगाते हुए 440 रुपये पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

यह इस ऑल टाइम हाई लेवल है। इससे पहले इसका ऑल टाइम हाई 387 रुपये था। यह शेयर 12 सितंबर, 2014 को इस स्तर पर पहुंचा था। टाटा मोटर्स डीवीआर के ज्यादातर शेयर पब्लिक के पास ही हैं लेकिन कुछ मार्की इन्वेस्टर्स ने भी इनमें निवेश किया है। सुबह 11.30 बजे यह 13.82 फीसदी की तेजी के साथ 424.65 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। कीमत में तेजी के साथ-साथ इसके एवरेज ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी चार गुना से अधिक तेजी आई है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

टाटा मोटर्स के बोर्ड ने 10 डीवीआर शेयरों के बदले सात ऑर्डिनरी शेयर जारी करने की योजना को मंजूरी दी है। इससे छह महीने पहले कंपनी ने अपने अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसीट्स को डीलिस्ट कर दिया था। कंपनी का कहना है कि कैपिटल स्ट्रक्चर को सरल बनाने के लिए यह फैसला किया गया है। टाटा मोटर्स ने 15 साल पहले डीवीआर जारी किए थे। दिलचस्प बात है कि टाटा मोटर्स एकमात्र बड़ी लिस्टेड कंपनी है जिसके पास इस तरह का इंस्ट्रूमेंट है।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *