Gas Leak In Ludhiana: लुधियाना में एक बार फिर गैस लीक से हड़कंप, चक्कर खाकर गिरी महिला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Gas Leak In Ludhiana: पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर सामने आ रही है खबर है कि लुधियाना में एक बार गैस लीक हो गई है सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना के ग्यासपुरा में फिर गैस लीक से दहशत फैल गई है। 30 अप्रैल को जहां से गैस लीक होने के कारण 11 लोगों की मौत हो गई थी वहीं शुक्रवार को एक गर्भवती बेहोश होकर गिर गई।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

आज सुबह एक गर्भवती महिला सूआ रोड पर उसी जगह पर चक्कर खाकर गिरी, जिस जगह 30 अप्रैल को गैस रिसाव हुआ। महिला के गिरने के बाद लोगों में गैस लीक होने का डर फैल गया। सूचना मिलते ही निगम और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि प्रशासन का कहना है कि गैस लीक नहीं हुई है। महिला गर्भवती होने के कारण बेहोश हुई है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

जिला पुलिस प्रशासन फिलहाल मामले की पड़ताल कर रही है। इलाके को सील कर दिया गया है। फिलहाल नगर निगम की टीमें भी मौके पर पहुंच गटर वगैराह खोल कर सीवरेज लाइन चैक कर रही है। एक्सईएन रणबीर सिंह ने बताया कि मल्टी गैस डिटेक्टर मीटर के जरिए की गई चेकिंग के दौरान किसी तरह की गैस की मौजूदगी सामने नहीं आई है।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *