Innocent Hearts: इनोकिड्स के बच्चों ने ‘मॉनसून बोनांजा’ के दौरान की खूब मस्ती

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन,लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) के इनोकिड्स में सारा सप्ताह मनाए जाने वाले ‘मॉनसून बोनांजा’ में ‘आया सावन झूम के’ थीम के अंतर्गत नन्हे मुन्नों ने खूब मस्ती की। इस अवसर पर कक्षा डिस्कवर्रस व स्कॉलर्स के लिए अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

विद्यार्थी रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधान पहनकर आए और उन्होंने पंजाबी लोकगीतों पर नृत्य कर समां बाँध दिया। लड़कियों ने गिद्धा डालकर सबका मन मोह लिया। विद्यार्थियों के लिए स्कूल परिसर में ही झूले लगाए गए और उन्हें फूलों से सजाया गया। लड़कियाँ मेहंदी लगाकर, चूड़ियाँ पहनकर खुशी से चहक रही थीं।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

कक्षा लर्नर्स व एक्सप्लोरर्स के नन्हे मुन्नों के लिए ‘पिटर पैटर रेन ड्रॉप्स’ गतिविधि का आयोजन किया गया। बच्चों को पेपर फोल्डिंग गतिविधि से नाव बनानी सिखाई गई। बच्चों ने रंग-बिरंगे कागज़ों की नाव बनाकर उसे पानी में बहाकर भरपूर आनंद लिया। रंग-बिरंगे छातों तथा रेनकोट पहनकर आए नन्हें बच्चों ने बरसात का भी भरपूर आनंद उठाया।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

इस दौरान अध्यापिकाओं ने बच्चों को बताया कि बरसात के मौसम में हमेशा उबली या ग्रिल्ड सब्जियों का ही सेवन करें, फल खाने से पहले अच्छी तरह से धो लें,चाय और कॉफी जैसे गर्म पेय पदार्थों में पुदीना,तुलसी,अदरक आदि शामिल अवश्य करें। बाहर का खाना खाने से बचे, पहले से ही छीले हुए फलों का सेवन कदापि न करें।

डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स शर्मिला नाकरा ने कहा कि इस बारिश के मौसम में बच्चों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी गतिविधियों को करवाने का उद्देश्य बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ना है।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *