World Hepatitis Day: जाने क्या है हेपेटाइटिस, क्यों है यह बीमारी इतनी खतरनाक, क्या है इसके लक्षण, पढ़े

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। World Hepatitis Day: आज पूरी दुनिया में विश्व हेपेटाइटिस दिवस (World Hepatitis Day) मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस बीमारी के प्रति जागरूक करना है। यह दशकों पुरानी बीमारी है और फिर भी हर साल इसके लाखों मामले सामने आते हैं। इस बीमारी से बचाव के लिए वैक्सीन भी उपलब्ध है, लेकिन यह अभी भी काफी घातक है।

इस बीमारी के कारण लीवर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो सकता है। कैंसर का भी खतरा रहता है। यहां बड़ा सवाल ये है कि वैक्सीन होने के बावजूद ये बीमारी इतनी खतरनाक क्यों है? इस सवाल का जवाब जानने से पहले आइए जानते हैं कि हेपेटाइटिस क्या है और यह कब होता है। हेपेटाइटिस लीवर की एक बीमारी है। इसकी शुरुआत लीवर की हल्की सूजन से होती है। यह रोग वायरस या लीवर की क्षति के कारण होता है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

इस बीमारी की शुरुआत वायरल हेपेटाइटिस से होती है। यह इसका सबसे सामान्य प्रकार है। यह कई वायरस के कारण होता है। हेपेटाइटिस वायरस पांच प्रकार के होते हैं A, B, C, D और E। इनमें हेपेटाइटिस बी और सी ज्यादा खतरनाक हैं। इनमें मृत्यु दर भी अधिक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हेपेटाइटिस का समय पर इलाज न किया जाए तो यह बीमारी जानलेवा हो सकती है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

यह रोग कई प्रकार का होता है। शराब के अधिक सेवन से उन्हें हेपेटाइटिस हो जाता है। इनमें ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस बहुत खतरनाक है। यह एक दीर्घकालिक बीमारी है जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली लीवर पर हमला करती है। हेपेटाइटिस की बीमारी लीवर को पूरी तरह से खराब कर सकती है। कुछ मामलों में, लिवर ख़राब होने की स्थिति में यह लिवर कैंसर का कारण भी बन सकता है।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच

https://youtu.be/UywHynqzskY














Share This Article
Follow:
महाबीर जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 9 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में चीफ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत क्राइम की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *