Monsoon Health Tips: मानसून में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, इन घरेलू उपायों से रखें अपनी सेहत का ध्यान

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Monsoon Health Tips: मानसून अपने साथ कई बीमारियों को भी लाता है। इस सीजन में आपको अपना थोड़ा ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। ताकि आपको डेंगू, टाइफाइड या बुखार जैसी बीमारियों जैसी बीमारियों का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

माना की मानसून हवा में ताजगी लाता है और भीषण गर्मी से राहत देता है लेकिन, इस मौसम में मच्छर बढ़ जाते हैं या या ठंड में भीगने से आपको सर्दी-जुकाम हो सकता है। इनसे बचने के लिए आपको कुछ जरूरी घरेलू उपायों को अपनाने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

सबसे पहले आपको ध्यान रखना है कि आप जो पानी पी रहे हैं वह पूरी तरह से साफ हो। बेहतर होगा की आप उबले हुए पानी का इस्तेमाल करें। कच्चा खाना जैसे चटनी या सलाद और बाहर का जूस/पानी पीने से बचें। फलों और सब्जियों को खाने से पहले अच्छी तरह धो लें।

विटामिन सी को अपने खाने में शामिल करें

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए सबसे आसान तरकीबों में से एक है विटामिन सी से भरपूर भोजन का सेवन करना। इसके लिए आप अपनी डाइट में अंकुरित, ताजी हरी सब्जियां और संतरे को शामिल कर सकते हैं।

स्ट्रीट फ़ूड का सेवन कम करें

बीमारी को दूर रखने के लिए मानसून के दौरान स्ट्रीट फूड से बचना जरूरी है। स्ट्रीट फूड आमतौर पर खुली हवा के संपर्क में आते हैं, और इससे आपकी सेहत खराब हो सकती है।

जिस पानी से आप नहा रहे हैं उसमें कीटाणुनाशक डालें

बारिश में बेफिक्र टहलना कई युवाओं की बकेट लिस्ट में होता है लेकिन, जब भी आप बारिश से भीगकर लौटें तो अपने पानी में डेटॉल, सेवलॉन या बीटाडीन जैसे कीटाणुनाशक डालना न भूलें।

पहनने से पहले अपने सारे कपड़े आयरन करें

वार्डरोब और अलमीरा आमतौर पर ठंडे रहते हैं और मानसून के कारण सीलन का होना भी ज्यादा हो जाता है। ऐसे में आपको हर बार कपड़ों को पहनने से पहले कपड़े आयरन करने चाहिए।

सब्जियों के सेवन पर ध्यान दे

बारिश के सीजन में एक बात का आपको हमेशा ध्यान रखना है की हमेशा जब भी सब्जी को खरीदते वक्त उस सब्जी की क्वालिटी जरुर चेक कर ले। बारिश के मौसम में अधिकतर सब्जियां हमेशा गन्दी और कीड़े वाली ही आती है जो आपके इस्तेमाल करने पर आपके शरीर में प्रवेश कर जाते है जो आपको काफी नुकसान जकर सकता है।

बारिश में भीगने से बचे

कई लोग इस मानसून में बारिश का लुफ्त लेने के लिए हमेशा बारिश में भीगने लग जाते है जो उनको गर्मी से राहत दिलाता है लेकिन यही बारिश में भीगने का मजा कई बार दुखद अहसास में भी बदल जाता है। अक्सर कई बार तेज धूप के बाद एक दम से बारिश हो जाती है, ऐसे में बारिश में भीगने का सबसे बड़ा नुकसान है सर्दी – जुकाम होना।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच

https://youtu.be/UywHynqzskY


















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *