OMG 2 Teaser: फ‍िल्‍म ‘ओएमजी 2’ का टीजर रिलीज, हर हर महादेव के गाने पर शिव अवतार में की अक्षय कुमार ने एंट्री

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। OMG 2 Teaser: सावन का महीना चल रहा है और इसी बीच अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओह माय गॉड 2′(OMG 2) का टीजर रिलीज हो गया है। अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और परेश रावल अभिनीत फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ का टीजर आज रिलीज हो गया है। टीजर काफी धमाकेदार बताया जा रहा है।

आपको बता दे कि इस बार इसमें आस्तिक और नास्तिक, भगवान और आस्था पर चर्चा की गई है। सभी सितारों के लुक शानदार हैं और पूरे टीजर के दौरान ‘हर हर महादेव’ और ‘जय महाकाल’ जैसे जयकारे गूंज रहे हैं। यह फिल्म सामाजिक कॉमेडी ड्रामा 2012 की बहुचर्चित फिल्म ओह माय गॉड का सीक्वल है जिसमे परेश रावल नजर आए थे।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

एक मिनट छब्बीस सेकंड के टीजर में हम देखते है की अक्षय कुमार शिवजी के रोल में नजर आते है। टीजर की शुरुआत में आवाज सुनाई देती है, ‘ईश्वर है या नहीं इसका प्रमाण इंसान आस्तिक या नास्तिक होकर दे सकता है। पर भगवान अपने बनाए हुए बंदों में कभी भेद नहीं करता। फिर चाहें नास्तिक कांजीलाल मेहता हो या आस्तिक कांतिशरण। तकलीफ में लगाई गई पुकार हमेशा उसे अपने बंदों तक खींच ही लाती है’।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे। टीजर में वह भगवान शिव की पूजा-पाठ में डूबे पंकज त्रिपाठी को साक्षात दर्शन देते नजर आए हैं। ‘ओएमजी 2’ के टीजर ने फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ा दी है। वहीं पंकज त्रिपाठी एक आस्तिक की भूमिका में है अमित रॉय द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

https://youtu.be/kwXhPkxqfh8
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *