मुंबई। Who Is Elvish Yadav Girlfriend: देश के फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) विवादित शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss) में अपने अनोखे अंदाज के चलते लाखों ऑडियंस के फेवरेट कंटेस्टेंट बन गये हैं। बिग बॉस के घर में मनीषा रानी जब भी एल्विश के साथ फ्लर्ट करती हैं, यूट्यूबर इशारों-इशारों में अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए नजर आते हैं।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
एल्विश यादव ने कई बार मनीषा रानी से कहा है कि वह ज्यादा फ्लर्ट न किया करें, क्योंकि ये बाहर अच्छा नहीं लगता है। एक बार उन्होंने ये भी कहा था कि उनका ब्रेकअप हो चुका है। हालांकि, ब्रेकअप के बाद भी उनके दिल में एक्स गर्लफ्रेंड के लिए प्यार है। एक बार शो में उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ ‘किल्विश’ हैशटैग भी बनाया था, जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो गया था। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर एल्विश की गर्लफ्रेंड कौन हैं।
कौन हैं एल्विश यादव की गर्लफ्रेंड?
एल्विश यादव, कीर्ति मेहरा (Kirti Mehra) के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थे। दोनों ने एक-दूसरे को करीब 6-7 सालों तक डेट किया था। हालांकि, डेढ़ साल पहले उनका ब्रेकअप हो गया था। कीर्ति एक यूट्यूबर और इन्फ्लुंसर हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर मिलियन में फॉलोअर्स हैं। दिलचस्प बात ये है कि एल्विश ने ही कीर्ति को कंटेंट क्रिएटर बनने के लिए मोटिवेट किया था।

एक इंटरव्यू में कीर्ति मेहरा ने एल्विश यादव के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। एक बार कीर्ति डांस सोसाइटी के लिए प्रैक्टिस कर रही थीं और प्रॉपर यूनिफॉर्म नहीं होने की वजह से वह कुर्ती-लैगी पहनकर आईं। उस दौरान पहली बार एल्विश यादव की उन पर नजर पड़ी और वह तभी अपना दिल हार बैठे थे।
इसके बाद एल्विश यादव कॉलेज इलेक्शन में खड़े हुए थे। वह कीर्ति की क्लास में गए और सभी से पूछा कि वे कॉलेज में क्या चेंज लाना चाहते हैं। इस पर कीर्ति ने कैंटीन में मोमोज लगवाने के लिए कहा। कीर्ति की अटपटी बातों ने एल्विश को दीवाना बना दिया था। यहीं से दोनों के बीच कनेक्शन हुआ और दोनों अच्छे दोस्त बन गये।
क्यों हुआ ब्रेकअप?
कीर्ति ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एल्विश की उनकी जिंदगी में बहुत इम्पोर्टेंस है। कीर्ति और एल्विश ने एक-दूसरे को करीब 6-7 साल डेट किया था। एल्विश यादव और कीर्ति मेहरा सोशल मीडिया पर एक साथ व्लॉग भी बनाते थे। उनकी लाजवाब केमिस्ट्री के फैंस दीवाने थे।
डेढ़ साल पहले दोनों ने ब्रेकअप की खबर से फैंस का दिल तोड़ दिया था। उस वक्त रूमर्स थे कि एल्विश ने कीर्ति को धोखा दिया है, लेकिन एक इंटरव्यू में कीर्ति ने साफ कहा था कि एल्विश ने उन्हें धोखा नहीं दिया है। उन्होंने बताया था कि उनकी सोच एकदम अलग थी, जो उनके ब्रेकअप की एक वजह बनी।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज
अलग होने के बाद भी एल्विश और कीर्ति का एक-दूसरे के लिए सम्मान बरकरार है। यहां तक कि कीर्ति ने व्लॉग में कहा था कि भले ही वे अलग हो चुके हैं, लेकिन वह बिग बॉस में एल्विश का सपोर्ट कर रही हैं। उन्होंने अपने फैंस से एल्विश के लिए वोटिंग करने की बात कही थी।
VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता









