Sridevi Birth Anniversary: अगर जिंदा होतीं श्रीदेवी तो आज मनाती 60वां जन्मदिन, फिटनेस की शौकीन थीं लेडी अभिताभ

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। Sridevi Birth Anniversary: बॉलीवुड की दिलदार एक्ट्रेस रहीं श्रीदेवी (Sridevi) को आज भी उनके फैंस भूले नहीं हैं। एक्ट्रेस इस दुनिया में नहीं हैं। अगर मुंबवह जिंदा होतीं, तो आज अपना 60वां जन्मदिन मना रही होतीं। वहीं, अपनी आंखों के सामने अपनी बेटियों- जाह्नवी और खुशी को डेब्यू करते भी देख सकतीं।

श्रीदेवी हमेशा अपनी उम्र से जवां और हसीन दिखती थीं। उन्हें देखकर इस बात का अंदाजा लगा पाना मुश्किल था कि उनकी उम्र 50 के पार थी। ऑइकॉनिक ब्यूटी श्रीदेवी हेल्दी इटिंग और फिटनेस की शौकीन थीं। एशिया स्पा मैगजीन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने एक बार बताया था कि वह खूबसूरती के साथ बुढ़ापे की ओर जाना चाहती हैं। उन्हें फिट रहना और छरहरी काया पसंद थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

इसके लिए जॉगिंग और योगा तो करती ही थीं। साथ ही अपने बच्चों के साथ टेनिस खेलने की भी शौकीन थीं। श्रीदेवी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी थीं। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए तरस जाते थे। उन्होंने ‘नगीना’, ‘जुदाई’, ‘चांदनी’, ‘मिस्टर इंडिया’ जैसी कुछ फिल्मों में अपने धमाकेार अभिनय से लोगों को रुबरू कराया था।

श्रीदेवी अपनी बेटी जान्हवी कपूर के साथ

एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्हें हिंदी सिनेमा में ‘लेडी अमिताभ बच्चन’ कहा जाने लगा। उन्होंने हमेशा दमदार अदाकारी कर लोगों के दिलों में अपने लिए जगह बनाई। ‘मॉम’ और ‘इंग्लिश विंग्लिश’ में उनकी एक्टिंग ने एक बार साबित किया था कि लंबे समय से पर्दे से दूर रहने के बाद भी उनके टैलेंट में कमी नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

श्रीदेवी ने एक बार बताया था कि उन्हें अपने पति और बच्चों के साथ समय बिताना पसंद था। अपने बच्चों को खुश देखकर वह खुश होती थीं। बता दें कि श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी, 2018 में हुई थी। उसी साल जुलाई में उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने फिल्म ‘धड़क’ से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।

पति बोनी कपूर और बच्चों के साथ श्रीदेवी

जाह्नवी आज भी अपनी मां को याद करती हैं। ऐसे कई मौके रहे हैं, जब जाह्नवी ने श्रीदेवी की फोटो शेयर कर फैंस के साथ यह शेयर किया है कि वह अपनी मां को कितना याद करती हैं। जाह्नवी को फिल्म इंडस्ट्री में आए पांच साल बीत चुके हैं। अब छोटी बहन खुशी कपूर भी एक्टिंग डेब्यू के लिए तैयार हैं। वह जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से डेब्यू करेंगी, जो कि इसी साल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *