Himachal Rain: हिमाचल में मूसलाधार बारिश, कई जगहों पर लैंड स्लाइड, बद्दी में टूटा पुल, 162 सड़कें बंद, स्कूल-कालेज में छुट्टी का ऐलान

Daily Samvad
5 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, शिमला। Himachal Rain: भारी बारिश और लैंड स्लाइड के कारण पहाड़ों में आपदा आ गई है। हिमाचल प्रदेश में अभी भी कुदरत का कहर जारी है। कई जिलों में भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते बार-बार भूस्खलन (Landslide) की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है।

वहीं, चंडीगढ़ शिमला नेशनल हाईवे (Chandigarh Shimla National Highway) पर चक्की मोड़ (Chakki Mor) के पास भूस्खलन होने से यातयात को रोक दिया गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert in Himachal Pradesh) के साथ कई जिलों में रेड अलर्ट भी जारी किया है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में बालद नदी पर बना पुल टूट गया क्योंकि बालद नदी उफान पर है। भारी बारिश और पानी के तेज बहाव के कारण पुल का एक हिस्सा धंस गया है। सोलन के साथ ही मंडी जिले में भी भारी बारिश से हालात खराब हैं। भारी बारिश और भूस्खलन से मंडी जिला में आम जनजीवन पटरी से उतर गया है।

मैगल में हाईवे पर मलबा आने से कई वाहन कीचड़ में फंसे हुए हैं

कुल्लू जिले का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। मनाली चंडीगढ़, मंडी पठानकोट और जालंधर धर्मपुर मंडी हाईवे पर जगह जगह भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गया है। कोटरोपी में भूस्खलन की संभावना को देखते हुए रात को ही वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी।

मैगल में हाईवे पर मलबा आने से कई वाहन कीचड़ में फंसे हुए हैं। मंडी से पंडोह तक कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। पंडोह कैंची मोड में अस्थायी मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। वैकल्पिक मार्ग मंडी कमांद कटौला भी बंद है। तीनों प्रमुख मार्गों पर हजारों वाहन फंसे हुए हैं। मार्ग बाधित होने से सेब व सब्जी की फसल पर संकट मंडरा गया है। नदी नालों का जलस्तर लोगों को डराने लगा है।

मंडी के ग्रामीण क्षेत्रों में अभी 162 सड़क मार्ग बाधित हैं

मंडी और शिमला में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम कार्यालय ने बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर और ऊना जिलों के कुछ हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया। जिसे देखते हुए मंडी और शिमला में दो दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे।

मंडी के ग्रामीण क्षेत्रों में अभी 162 सड़क मार्ग बाधित हैं। इससे प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों में दिक्कत आ रही है। घर ध्वस्त होने से 39.35 करोड़ का नुकसान हुआ है। वहीं मंडी में 382 घर ध्वस्त हो चुके हैं। 672 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। 713 पशुशाला क्षतिग्रस्त हुई हैं। जलशक्ति विभाग की 91 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं।

मंडी मंडल में एचआरटीसी के 964 रूट में से 419 रूट बंद है
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

मंडी में बुधवार को भारी बारिश और भूस्खलन होने का अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा करने से बचने का आग्रह किया है। जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

मंडी मंडल में एचआरटीसी के 964 रूट में से 419 रूट बंद है। इनमें मंडी डिपो के 97, सुंदरनगर 60, सरकाघाट 101, कुल्लू 147 व केलंग के 14 रूट शामिल हैं। 107 बसें जगह जगह फंसी हुई हैं। प्रभावित व दुर्गम क्षेत्रों में राशन पहुंचाया जा रहा है। सड़क मार्ग बहाल करने में लोक निर्माण विभाग को तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *