Sharad Purnima 2023: आज है शरद पूर्णिमा, भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो पछताना पड़ेगा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
Jalandhar AD
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Sharad Purnima 2023: आज शरद पूर्णिमा है। हिंदुओं में शरद पूर्णिमा का बड़ा ही धार्मिक महत्व है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन लोग भगवान विष्णु और चंद्रमा की पूजा करते हैं। साधक इस दिन उपवास रखते हैं और सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इसे आश्विन पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा कुछ लोग इसे कोजागरी या कोजागरा पूर्णिमा के नाम से भी जानते हैं। इस दिन के लिए ऐसे कई सारे नियम बताए गए हैं, जिसे अनदेखा नहीं करना चाहिए। तो आइए उन नियमों के बारे में जानते हैं।

शरद पूर्णिमा पर क्या न करें

  • शरद पूर्णिमा के इस शुभ दिन पर भूलकर भी तामसिक भोजन न खाएं।
  • इस दिन शराब का सेवन करने से बचें।
  • इस खास दिन अपने बाल और नाखून न काटें।
  • आश्विन पूर्णिमा के दिन अपने प्रिय या जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद करने से बचें।
  • किसी भी शुभ कार्य से बचें, क्योंकि इस दिन चंद्र ग्रहण भी है।
  • जुए आदि में शामिल होने से बचें।
  • भूलकर भी बड़े-बुजुर्गों का अपमान न करें।

शरद पूर्णिमा पर क्या करें

  • इस दिन पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ व्रत रखें।
  • भगवान विष्णु की पूजा करें।
  • भगवान कृष्ण और माता राधा की पूजा करें, क्योंकि यह दिन उन्हें भी समर्पित है।
  • चंद्र ग्रहण के कारण भगवान शिव की पूजा करना भी शुभ माना जाता है।
  • इस दौरान मंत्र जाप करें, जो बेहद लाभकारी होगा।
  • भगवान को भोग लगाना भी पुण्यदायी माना जाता है।
  • ग्रहण शुरू होने से पहले खीर बनाकर चंद्रमा के नीचे रखें।
  • इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।
  • गंगा नदी में पवित्र स्नान करना अत्यधिक शुभ माना जाता है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

कुत्तों ने ली ‘बाघ बकरी’ चाय कंपनी के मालिक की जान



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *