St. Soldier News: सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन में श्री सुखमनी साहिब का पाठ

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद जालंधर St. Soldier News: सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बीएड, डीपीएड, बीपीएड, बीपीईएस, डीएलएड आदि नए सत्र के के आरंभ पर छात्रों को बेस्ट विशीज़ देने के मंतव से श्री सुखमनी साहिब का पाठ करवाया गया। सभी ने मिलकर पाठ का उच्चारण किया और गुरु ज़ी द्वारा दी गई शिक्षा के बारे में जाना।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

पाठ के उपरांत गुरु का गुणगान करते हुए शब्द कीर्तन किया गया। अंत में संस्था की उन्नति और छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए अरदास की गई। इसके अतिरिक्त एनएसएस कैंप काआयोजन किया गया। अध्यापकों ने छात्रों को एनएसएस का महत्व बताते हुए इस कैंप का आरंभ किया। एनएसएस के छात्रों ने अपने आसपास को साफ रखने का संदेश देते हुए सारे कैंपस को साफ़ किया और इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

डायरेक्टर डॉ. अलका गुप्ता ने एनएसएस वॉलिंटियर्स को राष्ट्र की उन्नति में एनएसएस के योगदान पर भी प्रकाश डाला और कहा कि जैसे कि कहा जाता है कि सफाई में ही भगवान का वास होता है वैसे हमारे अपने आसपास की सफाई रखनी बहुत जरूरी है और एनएसएस के वालंटियर्स हैं वह कॉलेज स्तर पर बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों को भविष्य के लिए शुभ कामनाऐं दीं।

नीटू शटरांवाला का बड़ा चैलेंज, कहा – जालंधर का मैं बनूंगा मेयर, नहीं तो मुंह नहीं दिखाऊंगा…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *