Punjab Cabinet Meeting: कैबिनेट द्वारा विधानसभा सत्र 28 और 29 नवंबर को बुलाने की मिली मंजूरी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 521 शब्द|📅 20 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व अधीन पंजाब कैबिनेट (Punjab Cabinet Meeting) ने 16वीं पंजाब विधान सभा का पांचवा सत्र 28 और 29 नवंबर को बुलाने की मंजूरी दे दी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इस सम्बन्धी फ़ैसला यहाँ पंजाब सिविल सचिवालय-1 में मुख्यमंत्री के नेतृत्व अधीन उनके दफ़्तर में सोमवार को हुई मंत्रीमंडल की मीटिंग में लिया गया। सत्र की शुरुआत 28 नवंबर को दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने से होगी और इस दो दिवसीय सत्र के कामकाज का फ़ैसला बिज़नस एडवाइजरी कमेटी द्वारा जल्दी किया जाएगा।

महाराजा भुपिन्दर सिंह पंजाब स्पोर्टस यूनिवर्सिटी, पटियाला में नौ पदों की सृजना करने और भरने की मंजूरी

कैबिनेट ने महाराजा भुपिन्दर सिंह स्पोर्टस यूनिवर्सिटी, पटियाला में सीधी भर्ती के द्वारा तकनीकी काडर के नौ पदों की सृजना करने और भरने की भी मंजूरी दे दी। इन पदों में एक पद सहायक मैनेजर, प्रोग्रामर के दो पद, दो पद तकनीकी सहायक के और क्लर्क- कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर के होंगे। इस यूनिवर्सिटी की स्थापना खेल के क्षेत्र के पाठ्यक्रमों, शिक्षा और प्रशिक्षण के द्वारा राज्य में खेल का स्तर ऊँचा उठाने के मकसद के साथ हुई थी और इन पदों से यूनिवर्सिटी का कामकाज सुचारू तरीके से चलाने और विद्यार्थियों को रोज़ाना के कामकाज में सुविधा होगी।

पंजाब केनाल और ड्रेनेज बिल, 2023 पर लगी मोहर

कैबिनेट ने पंजाब राज्य में नहरों और ड्रेनेज के कंट्रोल और प्रबंधन के लिए पंजाब केनाल और ड्रेनेज बिल, 2023 को भी मंज़ूरी दे दी। इसका मुख्य मंतव्य किसानों और ज़मीन मालिकों को बिना किसी रूकावट के सिंचाई के मंतव्य के लिए नहरी पानी देने के लिए नहरों, ड्रेनों और कुदरती जल स्रोतों की देखभाल, मुरम्मत और समय पर सफ़ाई यकीनी बनाना है। इसके इलावा यह बिल पानी का प्रयोग करने वालों और पानी की अनावश्यक बर्बादी के विरुद्ध अन्य नियमित पाबंदियों की शिकायतों के निपटारे के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी ढांचा गठित करना यकीनी बनाऐगा।

पी. एस. एस. डब्ल्यू. बी. को बंद करने और इसके मुलाजिमों के विलय को हरी झंडी

पंजाब कैबिनेट ने पंजाब राज्य समाज कल्याण बोर्ड (पी. एस. एस. डब्ल्यू. बी) को बंद करने और इसके हैडक्वाटर पर तैनात मुलाजिमों, पैंशनरों और पाँच आई. सी. डी. एस. ब्लॉकों सहित स्टाफ के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग में विलय को भी मंज़ूरी दे दी।

Punjab Cabinet Meeting: कैबिनेट द्वारा विधानसभा सत्र 28 और 29 नवंबर को बुलाने की मिली मंजूरी

कैदियों की आगामी रिहाई केस भेजने और रद्द करने की मंजूरी

मंत्रीमंडल ने राज्य की जेल में नज़रबंद एक कैदी की उम्र कैद में छूट का केस भेजने की मंजूरी दे दी, जबकि चार अन्य ऐसे केस रद्द कर दिए गए। भारतीय संविधान की धारा 163 के अंतर्गत कैबिनेट की मंजूरी के बाद यह विशेष छूट/ अग्रिम रिहाई केस भारतीय संविधान की धारा 161 के अधीन विचार के लिए पंजाब के राज्यपाल को भेजे जाएंगे।

पर्यटन, सांस्कृतिक मामले, पुरातत्व और अजायबघर विभाग की प्रशासनिक रिपोर्ट को मंज़ूरी

पंजाब कैबिनेट ने पर्यटन, सांस्कृतिक मामले, पुरातत्व और अजायबघर विभाग, पंजाब की साल 2021-2022 की सालाना प्रशासनिक रिपोर्ट को भी मंज़ूरी दे दी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *