Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने सिंगर शुभ पर कसे तीखे तंज, इंदिरा गांधी को लेकर कही ये बात

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मुंबई। Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) हर दूसरे दिन वह किसी न किसी के साथ पंगे लेती रहती है। खासतौर पर वह पंजाबी कलाकारों को निशाना बनाती हैं। बता दे कि उन्होंने कई बार दिलजीत दोसांझ पर भी निशाना साधा है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

अब कंगना के रडार पर पंजाबी सिंगर शुभ भी आ गए हैं। दरअसल, शुभ ने हाल ही में लंदन में अपने लाइव शो के दौरान इंदिरा गांधी की हत्या की तस्वीर वाली हुडी पहनी थी और इसे जमकर प्रमोट किया था। इसके बाद अब एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को लेकर पंजाबी सिंगर शुभ पर निशाना साधा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

उन्होंने पूर्व पीएम की ‘कायरतापूर्ण हत्या’ का जश्न मनाने को लेकर शुभ से सवाल किया है। बताया जा रहा है कि एक पंजाबी गायक ने एक कॉन्सर्ट के दौरान पंजाब के नक्शे और इंदिरा गांधी की हत्या की तारीख का जिक्र किया था। कंगना ने लिखा, ‘एक बुजुर्ग महिला की उन्हीं लोगों द्वारा की गई कायरतापूर्ण हत्या का जश्न मनाना, जिन्होंने उनको अपनी सुरक्षा के लिए तैनात किया था। जब आप पर सुरक्षा का भरोसा किया जाता है और आप उस भरोसे का फायदा उठाते हैं और किसी को उसी हथियार से मार देते हैं जिसकी आपको रक्षा करनी थी, तो यह बहादुरी नहीं है, यह शर्मनाक और कायरता है।

इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा, ‘एक निहत्थी महिला पर इस तरह हमला करने वाले लोगों को शर्म आनी चाहिए। एक महिला, जो लोकतंत्र की निर्वाचित नेता थी। शुभजी, इसमें बड़ाई करने की कोई बात नहीं है। आपको शर्म आनी चाहिए।’

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *