Urfi Javed Arrested: भरे बाजार में ऐसे कपड़े पहनना उर्फी जावेद को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मुंबई। Urfi Javed Arrested: अक्सर अपने अजीब कपड़ों की वजह से सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद (Urfi Javed) को लेकर फैंस हैरान हैं। अब ऐसा ही कुछ हुआ है, दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें मुंबई पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर थाने ले जाती नजर आ रही है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

पहले उर्फी के कपड़े और अब उनसे होने वाली परेशानी देखकर लोग हैरान रह गए। लेकिन अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि ये वीडियो सच है या कोई शरारत। पैपराजी ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें पुलिस रेस्टोरेंट में मौजूद उर्फी जावेद को थाने ले जाती दिख रही है।

https://www.instagram.com/reel/CzKzdrdPibe/?utm_source=ig_web_button_share_sheet&igshid=OTQ5NTI0NzZiOA==

उर्फी महिला पुलिसकर्मी के छूने पर गुस्सा हो जाती है और पूछती है कि वह यह सब क्या और क्यों कर रहा है। तब दो महिला अधिकारियों ने उनसे कहा कि यह छोटे और आपत्तिजनक कपड़े पहनने के लिए है और अब उन्हें पुलिस स्टेशन जाना होगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इसके बाद उर्फी जावेद लगातार पुलिस स्टेशन जाने से इनकार करती नजर आ रही हैं। लेकिन दो महिला अधिकारी एक्ट्रेस को जबरदस्ती कार में बैठाकर ले जाती हैं। तब उर्फी कहती हैं कि ये कैसा व्यवहार है? वीडियो सामने आने के बाद उनके फैंस भी काफी चिंतित हो गए हैं।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *