Canada News: कनाडा के पार्लियामेंट हिल पर फहराया गया भगवा ध्वज, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कनाडा। Canada News: भारत के साथ तल्ख रिश्ते को सुधारने में जुटे कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने दीए जला कर दीवाली मनाई। मौका था भारतीय मूल के कनाडाई सांसद चंद्रशेखर आर्य द्वारा कनाडा की संसद पार्लियामेंट हिल (Parliament Hill) पर एक भव्य दिवाली पार्टी के आयोजन का।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूजो और अन्य लोगों ने दीए जलाने के साथ-साथ भगवा ध्वज भी फहराए। जिस पर ओम बना हुआ था। मूल रूप से भारत के कर्नाटक में जन्मे चंद्रशेखर का कहना है कि दिवाली पार्टी में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोगों ने हिस्सा लिया। इस पार्टी में ओटावा, टोरंटो और मॉन्ट्रियल जैसे शहरों में रहने वाले भारतवंशी शामिल हुए थे।

https://twitter.com/AryaCanada/status/1721319462979117068

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपने इंस्टाग्राम पर इस आयोजन की कई तस्वीरें भी शेयर की। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि मैं कनाडाई संसद में दिवाली पार्टी की मेजबानी कर खुश हूं। हमने इस दौरान भगवा झंडा भी फहराया, जिस पर ओम लिखा हुआ था।

View this post on Instagram

A post shared by Justin Trudeau (@justinpjtrudeau)

कनाडा में हिंदू हेरिटेज मंथ घोषित

सबसे अधिक खुशी की बात है कि कनाडा में इस महीने हिंदू हेरिटेज मंथ घोषित किया गया है। इस कार्यक्रम में शिरकत करने वाले सभी लोगों, स्वयंसेवियों और कलाकारों का दिल से आभार। चंद्रशेखर आर्य ने कहा कि ओटावा, ग्रेटर टोरंटो एरिया, मॉन्ट्रियल और कई अन्य जगहों से लोगों ने दिवाली पार्टी में हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

बता दें कि इस कार्यक्रम के लिए कनाडा के 67 हिंदू और भारतीय मूल के कनाडाई संगठनों ने मदद की। बता दें कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने के कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोपों के बाद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में तनाव बढ़ा है।

दोनों देशों में आखिर क्यों है तनाव?

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 19 सितंबर को कनाडा की संसद में निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि बीते कुछ हफ्तों से कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां कनाडा के नागरिक हरदीप सिंह निज्जर और भारत सरकार के संभावित कनेक्शन के विश्वसनीय आरोपों की सक्रिय तौर पर जांच कर रही है।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *