Punjab News: चुनाव से पहले AAP का बड़ा फैसला, इन नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Daily Samvad
2 Min Read
AAP
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़/जालंधर। Punjab News: पंजाब में नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Election) समेत लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ा फैसला किया है। AAP ने चुनाव को देखते हुए को-आर्डिनेटर नियुक्त किए हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

पंजाब में सत्तासीन आम आदमी पार्टी के लिए आने वाले पांच नगर निगमों और लोकसभा चुनाव काफी अहम है। जिसे लेकर पार्टी के टाप टू बाटम में हलचल है। चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने आज 12 नए को-ऑर्डिनेटर की नियुक्ति की है।

संदीप पाठक के आदेश पर नियुक्ति

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संदीप पाठक, चंडीगढ़ के प्रभारी जरनैल सिंह और चंडीगढ़ के सह प्रभारी डॉ. सनी अहलूवालिया ने 12 नए को-आर्डिनेटर नियुक्त किए हैं। इससे अब संगठन पहले से ज्यादा मजबूत हुआ है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

आम आदमी पार्टी ने परमिंदर सिंह गोल्डी, गोविंदर मित्तल, अमित जैन, सुभाष शर्मा, करमजीत चौहान, नवदीप टोनी, अशोक शिरस्वाल, गौरव अरोड़ा, धरमिंदर लांबा, रमन चंदी, एडवोकेट रविंदर सिंह और हरप्रीत कलौह को को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया है।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *