Canada News: जालंधर के युवक की कनाडा में हार्ट अटैक से मौत, परिवार में मची चीख-पुकार

पंजाब (Punjab) के युवक की कनाडा (Canada) में हार्ट अटैक से मौत हो गई है। युवक की पहचान आकाशदीप सिंह के रूप में हुई है जो जालंधर (Jalandhar) का रहने वाला था।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Canada News
Highlights
  • जालंधर के युवक की हार्ट अटैक से मौत
  • शव भारत लाने के लिए परिवार को पैसों की जरूरत
  • गो फंडिंग के जरिए जुटाए जा रहे हैं पैसे
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: विदेश से आए दिन पंजाब (Punjab) के लोगों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के युवक की विदेश में हार्ट अटैक से मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के युवक की कनाडा (Canada) में हार्ट अटैक से मौत हो गई है। युवक की पहचान आकाशदीप सिंह के रूप में हुई है जो जालंधर (Jalandhar) का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि आकाशदीप सिंह साल पढ़ाई के लिए कनाडा गया था।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

बहन ने बताया कि अकाशदीप 7 अप्रैल को रूटीन की तरह कॉलेज गया था। वहां से आने के बाद वह अपने कमरे में आराम कर रहा था कि उसे हार्ट अटैक आ गया। जैसे ही उसके रूममेट को पता चला तो वह तुरंत उसे अस्पताल लेकर गए जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके साथ ही बहन ने बताया कि आकाशदीप का संस्कार नहीं किया गया है। उसके शव को भारत लेकर जाने के लिए पैसों की जरूरत है और वह आनलान फंड जुटा रहे हैं। गो फंडिंग के जरिए भारतीय और पंजाबी कम्युनिटी के लोग फंडिंग कर रहे हैं और 5 हजार डालर के करीब फंडिंग मिल चुकी है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *