National Press Day: पी.टी.यू में “नेशनल प्रेस-डे” पर एक्सपर्ट लेक्चर का आयोजन

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। National Press Day: आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आई.के.जी पी.टी.यू) के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग की तरफ से “नेशनल प्रेस-डे” के अवसर पर स्टूडेंट्स के लिए एक एक्सपर्ट गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया। इसमें एफ-9 मीडिया, ए डिजिटल मीडिया कंपनी, की संचालक एवं वेटरन जर्नलिस्ट नवजोत कौर सिद्धू रिसोर्स पर्सन के तौर पर स्टूडेंट्स सम्बोधन करने पहुंचीं।

यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. सुशील मित्तल एवं रजिस्ट्रार डॉ.एस.के.मिश्रा ने भावी पत्रकारों को “नेशनल प्रेस-डे” पर शुभकामनाएं दीं। डिस्ट्रिक्ट पब्लिक रिलेशन्स ऑफिसर (डी.पी.आर.ओ) जालंधर सुबेग सिंह ने यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के स्टूडेंट्स को ट्रेनिंग के लिए आमंत्रित किया। एक्सपर्ट गेस्ट लेक्चर के लिए पहुंचीं वेटरन जर्नलिस्ट नवजोत कौर का विभाग पहुँचने पर विभागाध्यक्ष डॉ. रणबीर सिंह ने स्वागत किया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

विभाग की छात्रा राजवीर कौर ने उनका प्रोफइल पढ़ा एवं मॉडरेटर का रोल अदा किया। छात्रों को संबोधित करते हुए नवजोत कौर ने कहा कि डिजिटल मीडिया एवं मार्केटिंग का दायरा बहुत बड़ा है, जिसमें सोशल मीडिया, सर्च इंजन, ईमेल और वेबसाइट जैसे विभिन्न ऑनलाइन ऑप्शन एवं चैनल शामिल हैं। इसमें एस.ई.ओ, कंटेंट मार्केटिंग, सोशल मीडिया प्रबंधन एवं ऑनलाइन विज्ञापन जैसी विभिन्न गतिविधियाँ शामिल हैं।

जैसे-जैसे व्यवसाय तेजी से ऑनलाइन स्थानांतरित हो रहे हैं, डिजिटल मार्केटिंग पेशेवरों की मांग बढ़ती जा रही है, जो विश्लेषण, रणनीति और रचनात्मक भूमिकाओं में अवसर प्रदान करते हैं। इस गतिशील क्षेत्र में सफलता के लिए उद्योग के रुझानों एवं उपकरणों से अपडेट रहना महत्वपूर्ण है। उन्होंने पत्रकारिता विषय पर बोलते हुए कहा कि मीडिया जगत में आगे बढ़ने के लिए जिज्ञासा पैदा करना और साहित्य एवं किताबों के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहना लाजमी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

यह व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक विकास के लिए सर्वोपरि माध्यम है। उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए एवं डिजिटल मीडिया उद्योग से संबंधित कुछ बहुमूल्य जानकारी दी। नवजोत कौर ने छात्रों को अपनी डिजिटल मीडिया कंपनी में इंटर्नशिप करने का अवसर देने का भरोसा दिया। रिसोर्स पर्सन के तौर पर उन्होंने सभी स्टूडेंट्स के सवालों का उत्तर दिया एवं छात्रों की शंकाओं का समाधान किया। अंत में विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. एकता महाजन ने धन्यवाद प्रस्ताव पढ़ा।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *