Jalandhar News: सेहत मंत्री व सांसद ने अमर शहीद लाला लाजपत राय को किया नमन

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: अमर शहीद लाला लाजपत राय कामे 95वें शहीदी दिवस आज स्थानीय गुलाब देवी अस्पताल में एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पंजाब के सेहत मंत्री डॉ बलबीर सिंह व जालंधर के सांसद सुशील कुमार रिंकू शामिल हुए।

रिंकू ने कहा कि अमर शहीद लाला लाजपत राय की शहादत ने पंजाब के स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा दी थी। इसके बाद देशभर का युवा आक्रोशित होकर इकट्ठा हुआ और इस लड़ाई को और बल मिला। उन्होंने कहा कि देशवासी लाला लाजपत राय की शहादत और उनके योगदान को कभी नहीं भूल सकते।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इस्लामपुर गुलाब देवी अस्पताल में नए आयुर्वेदिक बैंक का उद्घाटन किया साथ ही चिकित्सा क्षेत्र में गुलाब देवी अस्पताल की तरफ से दी जा रही सेवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह अस्पताल चिकित्सा क्षेत्र में सफलता के नई इबारतें लिख रहा है। उन्होंने कहा कि यहां लोगों को सस्ती और बढ़िया स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही है जिसके चलते आसपास के क्षेत्र के लोग बड़ी तादाद में यहां इन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए पहुंचते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

उन्होंने कहा कि लोगों को सस्ती व बढ़िया स्वास्थ्य सेवाएं देना मानवता की एक बड़ी सेवा है जो कि इस संस्थान की तरफ से बखूबी निभाई जा रही है। उन्होंने अस्पताल में नहीं खुलने जा रहे आयुर्वेदिक बैंक की भी प्रशंसा की और कहा कि आयुर्वेद में लोगों का विश्वास पहले से बहुत ज्यादा बढ़ गया है और इस पद्धति के माध्यम से लोगों को अच्छी स्वास्थ्य समय मिल रही है। उन्होंने अस्पताल की तरफ से आयुर्वेदिक विंग की शुरुआत करने के फैसले को सराहा।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *