Dunki: फ्राड ट्रैवल एजैंटों को Exposed करने वाली शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ जालंधर की जहाज वाली कोठी से है प्रेरित

Daily Samvad
5 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Dunki: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) फिल्म डंकी आज रिलीज होगी। डंकी के रिलीज से पहले फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने बड़ा खुलासा किया है। राजकुमार हिरानी ने कहा कि डंकी फिल्मी बनाने में जालंधर के एक अनोखे डिजाइन की कोठी ने प्रेरित किया। कोठी (घर) की छत पर हवाई जहाज देखी और उसके बारे में जाना, तो डंकी फिल्म बनाने की ठान ली।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

आपको बता दें कि पंजाब खासकर जालंधर में सबसे ज्यादा ट्रैवल एजैंट है। सरकार की तरफ से 1200 ट्रैवल एजैंट लाइसेंस धारी है, जबकि जालंधर में हजारों ट्रैवल एजैंटो की दुकाने हैं। जो बिना दस्तावेज के अमेरिका समेत कई देशों में मोटे पैसे लेकर भेजते हैं। डंकी के जरिए विदेश जाने वाले की उसमें एक बड़ी गिनती है। एसे फ्राड ट्रैवल एजैंट लोगों की जान मुसीबत में डालते हैं। आज भी जालंधर में डंकी के जरिए विदेश भेजने का काम जारी है।

डंकी डायरीज में डायरेक्टर ने किया खुलासा

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा साझा किए गए ‘डंकी डायरीज’ नाम से एक वीडियो में हिरानी ने ये खुलासा किया। वीडियो में हिरानी ने जालंधर के घर का फोटो दिखाया, जिसकी छत पर एक हवाई जहाज बना हुआ था। जिस पर बड़ा-2 एयर इंडिया लिखा हुआ था। उस फोटो के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की।

हिरानी ने कहा कि ये फोटो किसी प्रकार से एडिट नहीं की गई है, ये रियल फोटो है। जिसमें घर के ऊपर जहाज बनाया हुआ था। हिरानी ने कहा कि पंजाब में ऐसे कई घर हैं, जहां उनकी छतों पर हवाई जहाज बनाए गए हैं। मैं यह देखकर आश्चर्यचकित था। फिर, मैंने इसका कारण जानने की कोशिश की। इसके पीछे पंजाब के लोग ऐसा क्यों करते हैं।

शाहरुख ने कहा कि यह गर्व का क्षण है

हिरानी ने वीडियो में कहा कि यह तस्वीर तब ली गई थी, जब हमने डंकी फिल्म बनाने का फैसला किया था। जिसके बाद उन्होंने घर का दौरा भी किया। मुझे पता चला कि यह एक सांस्कृतिक चीज है, जहां अगर घर का कोई बच्चा या परिवार का सदस्य लंदन, कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया जैसे देश में जाता है तो फिर वे इसे प्रदर्शित करने के लिए अपने घर की छत पर एक विमान बनाते हैं।

शाहरुख खान की डंकी फिल्म का ट्रैलर

एक्टर शाहरुख ने कहा कि यह गर्व का क्षण है कि परिवार का कोई सदस्य विदेश गया है। मैंने कई बार पंजाब में शूटिंग भी की है। जहां मैंने भी घरों के ऊपर जहाज बने देखे थे, मगर मुझे तो लगा कि ये सिर्फ एक पानी की टंकी है। शाहरुख ने कहा कि करीब 4 साल पहले हिरानी ने मुझे फोटो दिखाई थी। जिसके बाद से हम डंकी फिल्म बनाने का सोच रहे थे।

हवाई जहाज के अंदर दो बेडरूम भी बने हुए

इस पर हिरानी ने कहा कि वास्तव में इनका उपयोग पानी के टैंकरों के रूप में भी किया जाता है। लेकिन तस्वीर में जो है वह थोड़ा अलग है, क्योंकि इसके अंदर दो बेडरूम भी बने हुए हैं। बता दें कि डंकी में शाहरुख के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल, अनिल ग्रोवर और बोमन ईरानी भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 21 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इसे लेकर फैंस में काफी क्रेज है।

तल्हण साहिब दुरुद्वारा का भी जिक्र

शाहरुख खान ने जालंधर के तलहण साहिब गुरुद्वारा की तस्वीरें भी दिखाईं, जिसमें उन्होंने बताया कि उक्त गुरुद्वारा साहिब को आम तौर पर वीजा गुरुद्वारा कहा जाता है। इस पर राजकुमार हिरानी ने कहा कि लोग यहां अपना पासपोर्ट चढ़ाने आते हैं। इसे वीजा गुरुद्वारा कहा जाता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

ऐसे गुरुद्वारों के बाहर खिलौना हवाई जहाज बेचे जाते हैं। उक्त जहाज फिर गुरुद्वारा में चढ़ाए जाते हैं। बता दें कि गुरुद्वारा में जहाज चढ़ाने पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। क्योंकि SGPC ने इस पर ऐतराज जताया था। जिसके बाद से प्रथा बंद कर दी गई है।

करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए गए पार्क का हाल देख लो…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *