Deepika Padukone: मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, सितंबर महीने में होगी डिलीवरी

Daily Samvad
2 Min Read
Deepika Padukone
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मुंबई। Deepika Padukone: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कपल ने फैंस को खुशखबरी दी है। सितंबर 2024 में दीपिका की डिलीवरी होगी। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई कपल को बधाई दे रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई दीपिका के पोस्ट कर कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहा है। दीपिका पादुकोण की मां बनने की खबर पिछले काफी वक्त से सुर्खियों में थी। आज अभिनेत्री ने पोस्ट साझा कर इन खबरों पर मुहर लगा दी है। इस खुशखबरी के सामने आने के बाद कपल को ढेरों बधाईयां मिल रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

बधाई देने वालों में सबसे आगे अभिनेत्री कृति सेनन रहीं। दीपिका पादिकोण ने पोस्ट साझा कर हाथ जोड़ने वाला और ईविल आई इमोजी लगाई है। गौरतलब है कि हाल ही में बाफ्टा अवॉर्ड्स 2024 में दीपिका के साड़ी लुक में फैंस उनका बेबी बंप दिखने की बात कह रहे थे।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *