डेली संवाद, पलामू। Crime News: झारखंड के पलामू में एक भाजपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप लगने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पलामू में भाजपा नेता ने एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पलामू के मनातू थाना क्षेत्र में भाजपा नेता ने नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी सत्येंद्र यादव भाजपा का मनातू मंडल अध्यक्ष है। घटना सामने आने के बाद से सत्येंद्र यादव फरार है।
ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ने सत्येंद्र यादव को मंडल अध्यक्ष के पद से हटा दिया है। बतया जा रहा है कि 14 वर्षीय पीड़िता अपनी नानी के घर रहती है। रविवार की सुबह वह महुआ चुनने गई थी।
महुआ चुनने के बाद वापस लौट रही थी तो सत्येंद्र यादव उसे बुलाया और कहा कि मां किसी काम से बुला रही है। सत्येंद्र की मां से मिलने पीड़िता उसके घर गई तो घर में ही नाबालिग के साथ भाजपा नेता ने दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप
उसके बाद पीड़िता घर जाकर सब बताया। परिवार वाले जब सत्येंद्र यादव से पूछने गए तो उसने पुलिस के पास नहीं जाने का धमकी दिया था। थाना प्रभारी निर्मल उरांव ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।