डेली संवाद, नई दिल्ली। Viral Video: बहुत से लोग पान खाने के शौकीन होते हैं, लेकिन आग में दहकते हुए पान को खाने के लिए जिगरा होना बहुत जरूरी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर फायर पान खाते हुए लोगों का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों के रिएक्शन देखने लायक हैं।
यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप
दरअसल एक शादी में खाने-पीने की स्टॉल के साथ पान की स्टॉल भी लगाई गई है, जहां लोग फायर पान खा रहे हैं। इस वीडियो में लोगों का पान खाते हुए रिएक्शन देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में आए मेहमान फायर पान खा रहे हैं, इस दौरान लोगों के अलग-अलग तरह के रिएक्शन देखकर सोशल मीडिया पर लोगों को काफी मजा आ रहा है।
देखिए ये मजेदार वीडियो-
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी दावत के दौरान लोग पान के स्टॉल पर फायर पान का लुत्फ उठा रहे हैं। पान के इस स्टॉल पर एक-एक कर कई मेहमान आते हैं और आग से दहकता हुआ पान का बीड़ा खाते हैं।
‘खाइके पान बनारस वाला’
इसके साथ ही वीडियो के बैकग्राउंड में ‘खाइके पान बनारस वाला’ गाना भी बज रहा है। इस दौरान जैसे ही पान वाला एक महिला के मुंह में पान डालता है वह तेजी से उसे उगल देती है।
यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील
उनका रिएक्शन वाकई देखने लायक हैं। यह वजह है कि लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही लोग इस वीडियो को जमकर शेयर भी कर रहे हैं।
19 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चुका
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर bboybharatragathi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 19 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चुका है। साथ ही इस वीडियो को करीब 295 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।
जालंधर पुलिस ने कर डाला बड़ा कांड, लोग गुस्से में, देखें









