Punjab Vigilance: विजिलेंस ने 10 हजार की रिश्वत लेते हुए पटवारी को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab Vigilance: पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच विजिलेंस विभाग (Vigilance Bureau) ने बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस विभाग ने अमृतसर में बड़ी कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

विजिलेंस ने पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर के गुमानपुरा सर्कल में पटवारी के पद पर तैनात रिपुदमन सिंह को गिरफ्तार किया है।

सुखदेव सिंह की शिकायत के आधार पर आरोपी पटवारी को गिरफ्तार किया गया है। सुखदेव ने आरोप लगाया कि आरोपी पटवारी ने उसकी जमीन के इंतकाल को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने के बदले में 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

जिसके बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और उक्त पटवारी को 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इसके साथ ही विजिलेंस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

गांधी से हार जाएंगी महारानी? दांव पर BJP के कैप्टन की साख



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *