School Van Fire: आग लगने से धू-धूकर जली स्कूल वैन, आधा दर्जन बच्चे झुलसे

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बिहार। School Van Fire: बिहार के सारण जिले से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सारण के बनियापुर में दोपहर को स्कूल वैन में अचानक आग लग गई।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

मिली जानकारी के मुताबिक बनियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 331 पर दाढ़ीबाढ़ी गांव के पास एक निजी स्कूल की वैन में आग लग गई और इस घटना में करीब आधा दर्जन बच्चे झुलस गए और दो बच्चों की हालत गंभीर है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

सभी बच्चों को जख्मी हालत में बनियापुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बनियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुवा गांव स्थित एक निजी विद्यालय का स्कूल वैन दोपहर करीब एक बजे बच्चों को लेकर घर लौट रहा था।

तभी अचानक वैन में आग लग गई। आनन फानन में स्थानीय लोगों के सहयोग से बच्चों को स्कूल वैन से बाहर निकल गया और आधा दर्जन जख्मी बच्चों को बनियापुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गांधी से हार जाएंगी महारानी? दांव पर BJP के कैप्टन की साख



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *