Punjab News: हवा से नाक के रास्ते शरीर में घुस रहा फंगस, ये लक्षण दिखते ही डॉक्टर से मिले

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 632 शब्द|📅 15 May 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में नाक से जुड़ा संक्रमण तेजी से फैल रहा है। संक्रमण की वजह से आंखें, दिमाग, छाती बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। फंगल साइनसाइटिस नाम का यह संक्रमण पंजाब के उस क्षेत्र के लोगों को संक्रमित कर रहा है, जहां कॉटन की खेती की जा रही है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

मुक्तसर, बठिंडा, फाजिल्का, मानसा, फरीदकोट, मोगा, संगरूर जिले के लोग फंगल साइनसाइटिस बीमारी से ग्रस्त होने के बाद इलाज के लिए अस्पतालों में पहुंच रहे हैं।

फंगल संक्रमण का इलाज नाक के रास्ते दूरबीन की सर्जरी से किया जाता है जबकि मरीज बीमारी की पहचान किए बगैर कैमिस्ट की दुकान से स्टीरायड युक्त दवाएं खाकर बीमारी बिगाड़ रहे हैं। दवाएं कुछ दिनों के लिए संक्रमण को दबा जरूर देती हैं परंतु फंगस शरीर में जम जाती है और फेफड़ों, दिमाग और आंखों को संक्रमित करने के साथ-साथ हड्डियों को खा रही है।

हवा से नाक के रास्ते शरीर में घुस रहा फंगस

पी.जी. आई. के पूर्व ई.एन.टी. विशेषज्ञ और फोर्टिस मोहाली के ई. एन. टी. विभाग के एच.ओ.डी. डा. अशोक गुप्ता का कहना है कि फंगल साइनसाइटिस एक ऐसा संक्रमण है, जो हवा से लोगों को मिल रहा है। नाक के रास्ते फंगस के कीटाणु शरीर में प्रवेश कर कई अंगों को खराब कर रहे हैं।

मरीजों की आंखें बाहर की तरफ निकल रही हैं, दिमाग की नसों में – फंगस घुस रहा है और फेफड़ों को भी बीमार कर रहा है। नाक के आसपास और चेहरे पर खाली जगहों को साइनस कहा जाता है। संक्रमित व्यक्ति के साइनस या खाली जगहों में सूजन हो जाने के बाद उसका नाक बंद हो जाता है।

patient in punjab
patient in punjab

सांस लेने में तकलीफ होने लगती है,सिर में दबाव होता है। कई दफा लोग इस संक्रमण को खांसी जुकाम समझ कर खुद ही दवाओं का सेवन कर लेते है जबकि मरीजों को इलाज डॉक्टर से ही करवाना चाहिए। ये हैं लक्षण-

  1. नाक बंद रहना
  1. सिर में दर्द
  2. आंख बाहर की तरफ निकलना
  3. दांत जबाड़े में कमजोर होना
  4. नसों में समस्या

यह है बीमारी का इलाज

फंगल साइनसाइटिस बीमारी की पहचान के लिए एंडोस्कोपी, सी. टी. स्कैन से की जाती है जबकि इलाज के लिए नाक के रास्ते दूरबीन की सर्जरी से मरीज को स्वस्थ किया जा सकता है। मरीजों को स्टीरायड युक्त दवाओं के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि ये दवाएं फंगस को शरीर से बाहर नहीं निकाल पातीं और उनकी स्थिति भयावह हो जाती है।

एसपेरिगेलस नाम की बीमारी हो जाती है। आंखों में फंगस जाने पर आंखें बाहर तो निकलती ही हैं उनकी रोशनी भी खत्म हो जाती है। इस संक्रमण के 80 प्रतिशत मरीजों का इलाज सर्जरी से हो जाता है। कई मरीज झोलाछाप डाक्टरों के पास पहुंच जाते हैं और अपनी सेहत बिगाड़ लेते हैं। फंगस उनके शरीर से बाहर निकालना मुश्किल हो जाता है।

कमजोर रोग प्रतिरोध क्षमता वाले लोग होते हैं प्रभावित

फोर्टिस अस्पताल की ई.एन.टी. विशेषज्ञ डा. अनुरागिनी गुप्ता का कहना है कि नाक के रास्ते पेशेंट्स को संक्रमित करने वाली यह बीमारी ज्यादातर उन पेशेंट्स को संक्रमित करती है जिनके शरीर की रोग प्रतिरोध क्षमता कमजोर होती है।

छोटे बच्चों में फंगल संक्रमण होने पर स्थिति ज्यादा खराब होती है और उनमें तो यह संक्रमण बड़ी उम्र के लोगों की तुलना में दोगुनी तेजी से फैलता है।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

डा. गुप्ता ने बताया कि अस्पताल की एक दिन की ओ.पी.डी. में 20 से 30 पेशेंट्स फंगल साइनसाइटिस से ग्रस्त होकर इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। आंकड़ों की मानें तो एक अस्पताल में एक महीने में फंगल साइनसाइटिस के 200 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।

अमित शाह होंगे देश के PM? योगी से छिन जाएगी CM की कुर्सी?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *