AP Election Result 2024: अरुणाचल में भाजपा सरकार बरकरार रहेगी, 60 में से 46 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज

Daily Samvad
3 Min Read
BJP
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। AP Election Result 2024: अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को प्रचंड बहुमत मिला है। राज्य की 60 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 46 पर जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

नेशनल पीपुल्‍स पार्टी के खाते में पांच सीटें आई हैं। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) ने तीन, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल ने दो, कांग्रेस ने एक और निर्दलीयों ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है।

भाजपा की सीटें और वोट शेयर दोनों बढ़े

अरुणाचल प्रदेश में 2019 में भाजपा ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की थी। उसे 50.86 फीसदी वोट मिले थे। दूसरे स्थान पर सात सीटों के साथ जेडीयू रही थी। 2024 विधानसभा चुनाव में भाजपा को 54.57 फीसदी वोट मिले और पांच सीटों का फायदा हुआ।

पेमा खांडू समेत 10 प्रत्याशी निर्विरोध जीते

मुख्यमंत्री पेमा खांडू समेत भाजपा के 10 प्रत्याशियों ने निर्विरोध ही विधानसभा चुनाव जीता है। पेमा खांडू (Pema Khandu) अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दोरजी खांडू (Former CM Dorjee Khandu) के बेटे हैं।

पेमा खांडू पहली बार जुलाई 2016 में मुख्‍यमंत्री बने थे, तब वे कांग्रेस में थे। सीएम बनने के बाद सितंबर में पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल ज्वाइन की थी। इसके बाद 2016 के दिसंबर महीने में भाजपा का दामन थाम लिया था।

यह भी पढ़ें: पंजाब में एक और कैबिनेट मंत्री की शादी, 16 जून को है विवाह

भारत के सबसे युवा मुख्यमंत्री रहे हैं पेमा खांडू

पेमा खांडू भारत के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने 37 साल की आयु में मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। खांडू के पहले अखिलेश यादव ही भारत के सबसे कम आयु वाले मुख्यमंत्री थे। अखिलेश ने 38 वर्ष की उम्र में पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की गद्दी संभाली थी।

फुटबॉल, क्रिकेट जैसे खेलों के शौकीन

पेमा खांडू खेलों के शौकीन हैं। फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन और वॉलीबॉल जैसे खेलों में उनकी बड़ी दिलचस्पी है। उन्होंने राजनीति में आने के बाद उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए खूब प्रयास किए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *