Ramayan Film: रामायण की एक्ट्रेस दीपिका बोली- तो सिर्फ रामायण ही क्यों? क्या इस फिल्म से खुश नहीं टीवी की सीता

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Ramayan Film: नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की फिल्म रामायण (Ramayan) को लेकर हर तरफ चर्चे हैं। जहां एक तरफ इस फिल्म में राम बनने जा रहे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को लोगों से बेहद प्यार मिल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ इसे लेकर विवाद भी शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा पीआर के लिए कितने प्वाइंट्स जरुरी है, जाने पूरी खबर

रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की रामायण में माता सीता का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) इस नई रामायण को लेकर नाराज चल रही हैं।

धार्मिक ग्रंथों के साथ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए- चिखलिया

फिल्म ‘रामायण’ में अपने किरदार में ढलने के लिए रणबीर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म में साई पल्लवी (Sai Pallavi) सीता की भूमिका निभाएंगी, वहीं हनुमान की भूमिका इसमें सनी देओल (Sunny Deol) और रावण की भूमिका यश (Yash) निभा सकते हैं।

80 के दशक में फेमस धार्मिक टीवी सीरियल ‘रामायण’ की सीता का मानना है कि धार्मिक ग्रंथों के साथ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। उन्होंने इस फिल्म को बनाने के फैसले का विरोध किया।

मैं उन लोगों से काफी निराश हूं

दीपिका चिखलिया ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा- ‘मैं उन लोगों से काफी निराश हूं जो रामायण बनाते रहते हैं क्योंकि मुझे नहीं लगता कि आपको ये करना चाहिए। लोग इसका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।’

Ranbir kapoor

उन्होंने कहा- मुझे नहीं लगता कि लोगों को बार-बार रामायण बनानी चाहिए क्योंकि हर बार जब वे इसे बनाते हैं, तो वे कुछ नया लाना चाहते हैं। एक नई कहानी, एक नया कोण, एक नया रूप।

आदिपुरुष का जिक्र किया

दीपिका ने फिल्म आदिपुरुष का जिक्र करते हुए कहा- इसमें कृति सेनन को गुलाबी रंग की साटन दी गई, सैफ को एक अलग रूप दिया। कुछ अलग करने के चक्कर में रामायण के पूरे प्रभाव को खराब किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: डॉक्यूमेंट्स कैरी करने से मिलेगी मुक्ति, इस App की मदद से आसानी से बनेगा Passport

उन्होंने कहा- रामायण के अलावा भी ऐसी बहुत सी कहानियां हैं जिनके बारे में आप बात कर सकते हैं। बहुत सारे स्वतंत्रता सेनानी हैं जिनके बारे में बात कर सकते हैं। जो इतिहास में आज़ादी के लिए वीरतापूर्वक लड़े लेकिन गुमनाम नायक बनकर रह गए। तो सिर्फ रामायण ही क्यों?’

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *