Jalandhar News: उपचुनाव से पहले SAD को झटका, यह सीनियर नेता AAP में हुए शामिल

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर में उपचुनाव (Jalandhar By Election) के दौरान शिरोमणि अकाली दल (SAD) में चल रही खींचतान के बीच वरिष्ठ अकाली नेता गुरचरण सिंह परमार (Gurcharan Singh Parmar) अपने परिवार सहित आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

परिवार पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के सहयोग से आप में शामिल हुआ।

SAD BJP Congress Leaders AAP Joining
SAD BJP Congress Leaders AAP Joining

पूरा परिवार CM मान के घर पहुंचा

शनिवार रात पूरा परिवार सीएम भगवंत सिंह मान के घर पहुंचा और शामिल हुआ। शामिल होने वालों में परमार की पत्नी रमनजीत कौर और बेटा गुरकरण सिंह भी शामिल थे। डॉ. गुरप्रीत कौर ने कहा- पश्चिमी हलके में उपचुनाव के दौरान पूरे परिवार के आप में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिली है।

CM Bhagwant mann with Wife
CM Bhagwant mann with Wife

ऐसे में आम आदमी पार्टी का वोट बैंक बढ़ेगा। गुरचरण सिंह परमार ने 2002 का चुनाव अकाली दल की टिकट पर आदमपुर से लड़ा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार परमार का पूरा परिवार पिछले 35 सालों से अकाली दल के साथ था

जालंधर वेस्ट सीट पर उप-चुनाव क्यों हो रहा?

2022 के विधानसभा चुनाव में जालंधर वेस्ट सीट AAP के उम्मीदवार शीतल अंगुराल ने जीती थी, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले अंगुराल BJP में शामिल हो गए। उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, लोकसभा चुनाव की 1 जून की वोटिंग से पहले अंगुराल ने 29 मई को स्पीकर से इस्तीफा वापस लेने की बात कही, लेकिन तब तक इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया।

Sheetal-Angural
Sheetal-Angural

इस चुनाव में अंगुराल को BJP ने टिकट दी है। AAP ने अकाली-भाजपा सरकार में मंत्री रहे भगत चुन्नीलाल के बेटे मोहिंदर भगत को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने पूर्व डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर को टिकट दी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *