Aaj Ka Rashifal: कार्यक्षेत्र में मिलेगा लाभ, इन्हें होगा नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 03 August 2024 Daily Horoscope: आज शनिवार है, तारीख है 3 अगस्त 2024। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, आज यानी 03 अगस्त 2024, शनिवार का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रह सकता है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

ज्योतिषियों के अनुसार आज कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र में लाभ देखने को मिल सकता है, तो वहीं कुछ जातक अपने स्वास्थ्य में गिरावट भी महसूस कर सकते हैं। चलिए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं कि दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal)।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लंबे समय से स्वास्थ्य से यदि परेशान हैं, तो आज आप को राहत मिलेगी। परिवार में अपनों से सहयोग व प्रेम मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे, आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। आप कोई नया कार्य साझेदारी के रूप में शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा, आपका मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा, कोई रुका हुआ पुराना कर आज पूरा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पार्टनर से चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क से आपको कोई बड़ा कार्य मिल सकता है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा, परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज के दिन आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। आपका कोई विशेष कार्य में रुकावट आ सकती हैं। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, किसी लंबी यात्रा आदि पर जाने का योग बनेगा। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज के दिन आप किसी मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं। किन्हीं बातों को लेकर अपने मित्रों या रिश्तेदारों से वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको हानि उठानी पड़ेगी, आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। परिवार में अपनों से मनमुटाव की स्थिति बनेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आप किसी बहुत पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य आज आपका पूर्ण होगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आप मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। परिवार में आप के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से जिस कार्य का सोच रहे हैं, किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आज आप कार्य कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। कोई नई कार्ययोजना बनेगी। परिवार में अपनों का सहयोग प्राप्त होगा, पार्टनर से मतभेद दूर होंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज आप कोई विशेष बड़ा डिसीजन परिवार के हित में ले सकते हैं, जिससे परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा। किसी वाद-विवाद में आज आप फंस सकते हैं। विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी। नौकरी वालों का सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर झगड़ा आदि हो सकता है। वाहन का उपयोग संभाल कर करें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहने वाला। आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। व्यर्थ के विवाद में आज आप फंस सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज नुकसान होने की संभावना है। किसी परिचित व्यक्ति के कारण आपको व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में अपनों से मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कहीं बाहर अपना नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। नौकरी के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आप को लाभ प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में आज आप परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे लाभ प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेंगे। कोई नया सदस्य परिवार में आ सकता है।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *