Aaj ka Panchang: शिव-शक्ति को समर्पित है आज का दिन, सोमवार का रखें व्रत, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 12 August 2024: आज सोमवार है, तारीख है 12 अगस्त 2024। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 12 अगस्त यानी आज सावन महीने का चौथा सोमवार है। यह दिन शिव-शक्ति को समर्पित होता है। इस दिन ऋषि-मुनि संग सामान्य जन भगवान शिव के निमित्त सोमवार का व्रत रखते हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। सावन माह के चौथ सोमवार पर दुर्लभ भद्रावास योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही कई अन्य मंगलकारी योग बन रहे हैं।

Lord shiv
Lord shiv

मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी

इन योग में शिव-शक्ति की पूजा-आराधना करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। आइए, पंडित प्रमोद शास्त्री से आज का पंचांग एवं राहुकाल जानते हैं।

सावन सोमवार शुभ मुहूर्त (Sawan Somwar Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि आज 12 अगस्त को सुबह 07 बजकर 55 मिनट तक है। इसके बाद अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी। साधक दिन की बेला में भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं।

शिव योग

सावन माह के चौथे सोमवार पर दुर्लभ भद्रावास योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का संयोग प्रातः काल 07 बजकर 55 मिनट से हो रहा है। इस शुभ योग का समापन संध्याकाल 08 बजकर 48 मिनट पर होगा। इस योग में भगवान शिव की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। इस दौरान भद्रा पाताल में रहेंगी।

Lord shiv
Lord shiv

शुभ योग

सावन सोमवार पर शुक्ल और ब्रह्म योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन शुक्ल योग संध्याकाल 04 बजकर 26 मिनट तक है। इसके बाद ब्रह्म योग का संयोग बन रहा है। ज्योतिष दोनों योग को शुभ मानते हैं। इन योग में भगवान शिव की पूजा करने से साधक को अमोघ फल की प्राप्ति होगी।

आज का पंचांग (Panchang 12 August 2024)

सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 02 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 07 बजकर 01 मिनट पर

चन्द्रोदय- दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर

चंद्रास्त– रात 11 बजकर 35 मिनट पर

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 34 मिनट से 05 बजकर 18 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 42 मिनट से 03 बजकर 34 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 07 बजकर 01 मिनट से 07 बजकर 23 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 10 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक

Lord shiv-and-parvati
Lord shiv-and-parvati

अशुभ समय

राहु काल – सुबह 07 बजकर 39 मिनट से 09 बजकर 17 मिनट तक

गुलिक काल – दोपहर 02 बजकर 09 मिनट से 03 बजकर 47 मिनट तक

दिशा शूल – पूर्व

ताराबल

अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर

कुबेर बिल्डर्स की अवैध कालोनी के खिलाफ एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *