Benefits of Consuming Tulsi Leaves: तुलसी के पत्ते रोज खाएं और पाचन की समस्या को कहे बाए बाए

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 432 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, नई दिल्ली। Benefits of Consuming Tulsi Leaves: अपनी दादी या नानी से आपने ये जरूर सुना होगा कि तुलसी (Ocimum Tenuiflorum) के पत्ते खाने चाहिए। हो सकता है, तब आपने उनकी बात पर ध्यान न दिया हो, लेकिन आपको बता दें कि वो सही कहती थीं। रोज 2-4 तुलसी के पत्ते चबाने से आपकी सेहत में काफी सुधार हो सकता है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

तुलसी के पत्ते कई तरह के विटामिन, फाइबर और मिनरल से भरपूर होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हैं। इतना ही नहीं, आयुर्वेद में भी तुलसी का इस्तेमाल दवा की तरह किया जाता आया है। इसलिए बड़े-बुजुर्गों की तुलसी के पत्ते खाने की सलाह मान लेने में ही फायदा है।

पाचन के लिए फायदेमंद

तुलसी के पत्ते खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इसमें फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है, जिससे कब्ज और गैस जैसी समस्या नहीं होती। साथ ही, ये पेट का पीएच लेवल भी संतुलित रखता है, जिससे एसिडिटी जैसी परेशानियां नहीं होतीं।

digestive problems
digestive problems

इम्युनिटी मजबूत होती है

तुलसी के पत्तों में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। ये इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसलिए तुलसी के पत्ते खाने से इन्फेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है और आप कम बीमार पड़ते हैं।

खांसी-जुकाम का रामबाण इलाज

खांसी-जुकाम होने पर तुलसी के पत्ते खाने से जल्दी आराम मिलता है। ऐसा इसमें पाए जाने वाले एंटी-माइक्रोबियल गुणों की वजह से होता है। इसलिए बदलते मौसम में तो तुलसी के पत्तों को रोज खाना चाहिए।

cough
cough

तनाव कम होता है

आजकल की लाइफस्टाइल में हमें सबसे ज्यादा जरूरत तनाव मुक्त रहने की है। तुलसी के पत्ते खाने से तनाव कम करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें एडेप्टोजेन पाए जाते हैं, जो तनाव कम करने में मदद करते हैं। इससे नर्वस सिस्टम रिलैक्स होता है, जिसके कारण बेचैनी और तनाव कम होते हैं।

stress
stress

मुंह की बदबू से छुटकारा

तुलसी के पत्ते खाने से आपके मुंह की बदबू कम होती है। सुबह खाने से आपको फ्रेश महसूस होगा और आप अच्छा महसूस करेंगे, क्योंकि जब अच्छे दिखते हैं, अच्छा स्मेल करते हैं, तो आप अच्छा महसूस करते हैं।

blood-sugar
blood-sugar

ब्लड शुगर कंट्रोल होता है

तुलसी के पत्ते पैनक्रियाज के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसलिए इन्हें खाने से इंसुलिन बनाने में मदद मिलती है, जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए जरूरी है। इसलिए तुलसी के पत्ते खाने से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल होता है।

Benefits of Consuming Tulsi Leaves: तुलसी के पत्ते रोज खाएं और पाचन की समस्या को कहे बाए बाए

पंजाब में नशा बिकवाने पर इस नेता ने किया बड़ा खुलासा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *