Hema Malini: फैन के टच से इरिटेट हुईं ड्रीम गर्ल, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया ट्रोल; देखें Viral Video

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Hema Malini: फैंस अपने पसंदीदा सितारों के साथ सेल्फी लेने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। जहां उन्हें मौका मिलता है वह उन्हें घेरकर खड़े हो जाते हैं और तस्वीर लिए बिना जाने नहीं देते। कुछ फैंस तो सेल्फी लेने के दौरान स्टार्स से इतने टची हो जाते हैं कि एक्टर्स भी इरिटेट हो जाते हैं और ऐसा ही कुछ हेमा मालिनी (Hema Malini) के साथ हुआ।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

हाल ही में मुंबई में भजन लॉन्च इवेंट के लिए इस्कॉन टेंपल पहुंची, बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल (Dream Girl) हेमा मालिनी एक फीमेल फैन के बर्ताव से इतनी नाराज हो गई कि एक्ट्रेस ने उन्हें अपना हाथ पीछे रखने के लिए। अभिनेत्री का ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल (Video Viral) हो रहा है।

हाथ मत लगाओ- हेमा

दरअसल, हेमा मालिनी भजन के रिलीज इवेंट के लिए इस्कॉन टेंपल पहुंची थीं। इवेंट में अनुप जलोटा और नितिन मुकेश समेत कई सेलेब्स शामिल हुए थे। इवेंट में हेमा, भजन गायक अनुप जलोटा के साथ तस्वीरें क्लिक करवा रही थीं कि तभी सफेद कपड़े पहने हुए एक महिला, हेमा मालिनी के साथ तस्वीर क्लिक करवाने आ गईं।

महिला हेमा मालिनी के करीब आईं और उन्होंने कंधे पर हाथ रखने की कोशिश की। इससे एक्ट्रेस चिढ़ गईं और असहज होते हुए उनका हाथ हटाने लगीं। साथ ही उन्होंने कहा- हाथ मत लगाओ।

हेमा मालिनी ने फैन को कहा ‘हाथ नहीं रखना’

हेमा मालिनी का फीमेल फैन पर नाराजगी का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, उस पर यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। दरअसल, वायरल वीडियो में एक महिला फैन हेमा मालिनी के साथ तस्वीर खिंचवाने के आई।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

खुशी के मारे जैसे ही फैन हेमा मालिनी के कंधे पर हाथ रखने की कोशिश करने लगी, पहले तो एक्ट्रेस ने कहा ‘हाथ नहीं’, लेकिन जब वह फैन नहीं मानी, तो हेमा मालिनी ने खुद महिला का हाथ हटाया। फोटो खिंचवाते वक्त हेमा मालिनी थोड़ी अंकफर्टेबल हो गई।

हेमा मालिनी का फैन का फैन के साथ किया गया ये बर्ताव सोशल मीडिया पर यूजर्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है और लोगों ने उनकी तुलना जया बच्चन से शुरू कर दी है। वीडियो को इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

जया बच्चन ने हेमा जी का रूप लिया है- यूजर्स

यूजर्स ने हेमा मालिनी को अहंकारी बताते हुए उन्हें खूब ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, “ये और जया बच्चन दोनों बहने हैं”। दूसरे यूजर ने लिखा, “जया बच्चन ने रूप लिया है हेमा मालिनी का”। एक और अन्य यूजर ने लिखा, “ये दोनों ही एक जैसे हैं”।

jaya-bachchan

एक अन्य यूजर ने एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर खरी-खोटी सुनाते हुए लिखा, “मुझे समझ नहीं आता, अगर इन्हें लोगों से मिलने में इतनी ही दिक्कत है, तो फिर ये अपने घर पर ही क्यों नहीं बैठते हैं?

ये चाहती हैं कि लोग उनके लिए तालियां बजाए, लेकिन इन्हें एक महिला के साथ खड़े होने में दिक्कत हो रही है। एक और अन्य यूजर ने हेमा मालिनी को याद दिलाते हुए कहा कि जब उन्हें वोट्स चाहिए होता है, तो वह उन्हीं के दरवाजे पर जाते हैं।

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *