Selena Gomez: सेलेना जल्द ब्वॉयफ्रेंड से करने वाली हैं शादी, TikTok पर अफवाहों को दी हवा

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Selena Gomez: एक तरफ जहां हॉलीवुड की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज और अभिनेता बेन एफ्लेक की तलाक की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तो वहीं दूसरी सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज की शादी की खबर सामने आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

बीते दिनों उन्होंने अपना 32वां जन्मदिन मनाया था। बर्थडे के बाद खबर सामने आई कि सिंगर ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको से गुपचुप सगाई कर ली है।

Selena Gomez and Benny Blanco
Selena Gomez and Benny Blanco

सेलेना गोमेज ने दिया हिंट

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सेलेना गोमेज ने हिंट दिया है कि वो अपने लवर बेनी ब्लैंको (Benny Blanco) के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस का कहाना है कि उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में उन्होंने टिकटॉक पर सीएमजी वेडिंग्स एंड इवेंट्स पेज को फॉलो करना शुरू कर दिया था। एक्ट्रेस के इस कदम से अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।

टिकटॉक पर भी फेमस है सिंगर

बता दें, सेलेना टिकटॉक पर बस 73 अकाउंट्स को फॉलो करती हैं, जिसमें से एक सीएमजी वेडिंग्स एंड इवेंट्स भी शामिल हो गया है। बीते दिनों सेलेना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह मिरर सेल्फी लेते हुए नजर आई थी।

Selena Gomez and Benny Blanco
Selena Gomez and Benny Blanco

हालांकि, फोटो में उनका चेहरा नहीं दिखाई दे रहा था। इस फोटो में जिस चीज ने फैंस का ध्यान खींचा वो थी सेलेना की रिंग फिंगर, जिसे उन्होंने दिल वाले इमोजी से छुपा दिया है।

‘ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग 4’ जल्द होगा रिलीज

सेलेना अपनी सीरीज ‘ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग’ के अगले सीजन को लेकर छाई हुई हैं। इस बार सीजन 4 आने वाला है और इसका प्रीमियर मंगलवार 27 अगस्त को होगा।

सेलेना गोमेज का करियर

बता दें, सेलेना को उनकी एल्बम ‘सेलेना गोमेज एंड द सीन’ के लिए काफी जाना जाता है। उन्होंने बचपन से भी अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह म्यूजिक इंडस्ट्री में आई और अपनी एक अलग पहचान बनाई। एक्ट्रेस ग्लोबल म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं।

पंजाब में नशा बिकवाने पर इस नेता ने किया बड़ा खुलासा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *