Shraddha Kapoor: श्रद्धा ने तोड़ा PM नरेंद्र मोदी का रिकॉर्ड, इंस्टा पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वालीं बनीं

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Shraddha Kapoor: फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) के ब्लॉकबस्टर होने से सुर्खियों में बनी हुईं एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया (Social Media) पर नया रिकॉर्ड कायम किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

हाल ही में उनके इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर कुल 91.5 मिलियन फॉलोवर्स हो चुके हैं। इस संख्या के साथ श्रद्धा कपूर अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को पीछे करते हुए सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वालीं तीसरी भारतीय बन चुकी हैं।

PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

इंडियन की लिस्ट में तीसरे नंबर थे PM

श्रद्धा कपूर से पहले भारत के PM नरेंद्र मोदी सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले इंडियन की लिस्ट में तीसरे नंबर थे। उनके 91.3 मिलियन फॉलोवर्स थे, हालांकि स्त्री 2 की रिलीज के बाद से ही श्रद्धा कपूर के फॉलोवर्स में लगातार इजाफा हो रहा था।

अब उनके फॉलोवर्स 91.5 मिलियन हो चुके हैं। फिलहाल वो इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाली भारतीयों में तीसरे नंबर पर हैं।

प्रियंका को पीछे कर सकती हैं- श्रद्धा

फिलहाल श्रद्धा कपूर इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा से पूछे हैं, हालांकि जल्द ही वो प्रियंका को पीछे कर सकती हैं।

Priyanka-chopra
Priyanka-chopra

बताते चलें कि 15 अगस्त को श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं।

stree 2 (1)

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *