Accident News: बड़ा हादसा; नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, हरियाणा। Accident News: हरियाणा (Haryana) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि हरियाणा में दशहरे (Dussehra) के दिन बड़ा हादसा हो गया है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा में एक कार के नहर में गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कार में कुल 8 लोग सवार थे।

यह हादसा कैथल जिले के मुंदरी में हुआ। यहां एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार सिरसा ब्रांच नहर में जा गिरी। घटना के बाद स्थानीय लोग नहर की ओर दौड़े और रस्सियां ​​लेकर वहां पहुंचे। जब तक लोगों ने कार को नहर से बाहर निकाला, तब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी थी।

Car Fell Into Canal
Car Fell Into Canal

वहीं मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच चुकी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचा दिया है। इसके साथ ही ड्राइवर ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं, बताया जा रहा है कि ये सभी कार सवार एक ही परिवार के थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *