Jalandhar News: निहंगों के हंगामे के बाद, कुल्हड़ पिज्जा कपल आया सामने; वीडियो जारी कर कही ये बाते

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल (kulhad pizza couple) एक बार फिर विवादों में है। दरअसल, पंजाब के जालंधर (Jalandhar) में कुल्हड़ पिज्जा के खिलाफ निहंग (Nihang) सिखों के विरोध के बाद अब कपल ने बयान जारी किया है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

कपल ने कहा कि वे अपने परिवार के साथ श्री दरबार साहिब (Golden Temple) जाएंगे और अपनी अर्जी लगाएंगे।मैं श्री दरबार साहिब पहुंचकर पूछूंगा कि मैं दसतार (पगड़ी) सजा सकता हूं या नहीं। लेकिन अगर मैं गलत हूं तो मुझे सजा मिलनी चाहिए। वीडियो में सहज और उनकी पत्नी गुरप्रीत भी मौजूद हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Kulhad Pizza Couple
Kulhad Pizza Couple

सहज अरोड़ा (Sehaj Arora) ने कहा कि मेरे और मेरे परिवार के साथ जहां भी गलत हो रहा है, हमारी बात सुनी जानी चाहिए। सहज ने आगे कहा- मुझे पूरा यकीन है कि हमें इंसाफ दिलवाया जाएगा।

क्योंकि हमारी की संस्था है तो सही को सही, और गलत को गलत बताती है। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार साहिब से मेरा निवेदन है कि मेरी और मेरे परिवार सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए व मेरे रेस्टोरेंट की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए।

There was a ruckus created by Nihangs outside the restaurant a few days ago.
There was a ruckus created by Nihangs outside the restaurant a few days ago.

कपल के रेस्टोरेंट के बाहर निहंगों ने किया था प्रदर्शन

बता दें कि बीते दिनों जालंधर के कुल्हड़ पिज्जा कपल के रेस्टोरेंट के बाहर निंहगों ने जमकर प्रदर्शन किया था। जहां निहंगों ने मांग की थी कि कुल्हड़ पिज्जा कपल द्वारा वायरल हुई अश्लील वीडियो को लेकर बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है।

अगर सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों से जितनी भी वीडियो है कुल्हड़ पिज्जा कपल डिलीट कर देता है तो ठीक, नहीं तो फिर वह चाहे सारी पुलिस को बुला लें और उनके सामने वह उनकी पगड़ी को वापस कर दें। उसके बाद वह जो वीडियो बनाए उससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी।

वीडियो डिलीट न करने पर एक्शन लेने को कहा था

निहंगों ने कहा था कि अगर वह वीडियो डिलीट नहीं करता तो उसके खिलाफ वह सख्त एक्शन लेंगे। निहंगों ने कहा कि वह जेल जाने से नहीं डरते, वह इस मामले को लेकर रोष जाहिर रखेंगे।

उन्होंने कहा थाना डिवीजन नंबर 4 के प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर किसी तरह मामला शांत करवाया था। जाते जाते निहंगों ने धमकी दी थी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह खुद इस एक्शन लेंगे।

कल मैं फिर से उनके रेस्टोरेंट के बाहर पहुंचूंगा

वहीं, कुल्हड़ पिज्जा कपल द्वारा जारी किए गए वीडियो के बाद मान सिंह बाबा (निहंग सिख) ने फिर से नया वीडियो जारी किया है। जिसमें मान सिंह ने कुल्हड़ पिज्जा कपल को धमकाते हुए कहा- कल यानी सोमवार को सुबह 11:30 बजे मैं फिर से उनके रेस्टोरेंट के बाहर पहुंचूंगा।

आप हमारे साथ बैठकर जो भी बात करना चाहते हैं, कर सकते हैं। आपकी भलाई इसी में है कि आप इस मामले को ज्यादा बड़ा न बनाएं। पिछली बातों के आधार पर मैं आपको छोटे भाई की तरह समझाऊंगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *